Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डशहरों में जल भराव समस्या से निपटने को जिला प्रशासन ने लिए...

शहरों में जल भराव समस्या से निपटने को जिला प्रशासन ने लिए 17 डी-वाटरिंग पंप

देहरादून। जिले में बारिश और भूस्खलन से अवरुद्ध हो रही सड़कों को सुचारू करने और शहरों में जल भराव की समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन दिन रात जुटा है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर प्रशासन की टीम समस्या के निदान हेतु रिस्पांस टाइम को न्यून करते हुए जनमानस को त्वरित राहत पहुंचाने का काम कर रही है। स्वयं जिलाधिकारी इसकी मॉनिटरिंग भी कर रहे है।
अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा ने बताया कि टिहरी बस अड्डे पर लगातार भूस्खलन और सड़क पर भारी मलबा आने से 24 जुलाई को सड़क मार्ग बाधित हो गया था। जानकारी मिलने पर लोनिवि द्वारा तत्काल मौके पर जेसीबी भेजकर मलबे की सफाई की गई और दो घंटे से भी कम समय में मोटर मार्ग को यातायात के लिए सुचारू किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर खतरनाक बने इस स्पॉट पर जेसीबी की तैनाती भी कर दी गई है। ताकि दोबारा मलबा आने पर तत्काल उसको हटाया जा सके। खबर लिखे जाने तक देहरादून जनपद के राष्ट्रीय, राज्य, जिला और ग्रामीण कुल 346 मोटर मार्गो में से केवल 01 मार्ग ‘‘सहस्त्रधारा से नालीवाला मोटर मार्ग’’ अवरुद्ध है। इस मार्ग को सुचारू करने का काम जारी है और सायं 5 बजे तक मोटर मार्ग को भी सुचारू कर लिया जाएगा।
नगर पालिका मसूरी के अंतर्गत बार्लोजंग में सड़क पर पानी भरने पर लोनिवि द्वारा नालियों की सफाई का कार्य आज पूरा कर लिया जाएगा। जिससे बार्लोजंग में जल भराव की समस्या नही रहेगी। साथ ही नालियों के रखरखाव के लिए नगर पालिका को भी निर्देशित कर दिया गया है।
शहरों में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए जिला प्रशासन निरंतर जुटा है। मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने आईएसबीटी में जलभराव की बडी समस्या का स्थायी निदान करने के बाद अब निगम क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए 17 डी-वाटरिंग पंप लिए गए है। जिन्हें नगर निगम देहरादून, ऋषिकेश और डोईवाला में जलभराव क्षेत्रों में स्थापित किया जा रहा है। जलभराव वाले क्षेत्रों की नियमित निगरानी के लिए जिला प्रशासन की क्यूआरटी भी सक्रियता से फील्ड में डटी है। जल निकासी में व्यवधान व चोकिंग पाए जाने पर समस्या का समाधान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments