Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डपंचायतों के सुद्धीकरण के लिए प्रदेश को 193.84 करोड़ देने पर जताया...

पंचायतों के सुद्धीकरण के लिए प्रदेश को 193.84 करोड़ देने पर जताया आभार

देहरादून। प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने केन्द्रीय पंचायतीराज, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कर राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत उत्तराखंड को 193.84 करोड़ की धनराशि दिये जाने पर उनका आभार जताया है। प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को केन्द्रीय पंचायतीराज, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कर राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान वर्ष 2025-26 के तहत कार्यकारी समिति (एसईसी) द्वारा सर्वसम्मति से 193.84 करोड़ धनराशि की कार्य योजना को केन्द्रीय कार्यकारी समिति (सीईसी) पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आहूत बैठक में लगभग शत-प्रतिशत रूप में सभी घटकों के साथ पारित किये जाने पर प्रदेश की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया है।
पंचायतीराज मंत्री श्री महाराज ने राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कहा कि उक्त अनुमोदित कार्ययोजना से त्रिस्तरीय पंचायतों के नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों, रेखीय विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के क्षमता विकास हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन कराया जायेगा। इसके अलावा प्रतिनिधियों के लिए अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम, पंचायत भवन विहिन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों का निर्माण, कम्प्यूटरीकरण, पंचायत लर्निंग सेण्टर का निर्माण, कम्प्यूटरीकरण, पंचायत लर्निंग सेण्टर की स्थापना तथा नवोन्मेशी योजनान्तर्गत लर्निंग मैनेजमेण्ट सिस्टम, यात्रा मागों में बायोडायजेस्टर आदि स्थापित किया जायेगा। इससे एक ओर जहां पंचायतें सृदृढ़ होंगी वहीं दूसरी ओर पंचायत प्रतिनिधियों की कार्य दक्षता भी बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखण्ड के प्रति सदैव विशेष लगाव रहा है और पंचायतों के सशक्तिकरण के संबंध में उनका हमेशा से मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय पंचायतीराज मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) का आभार प्रकट करते हुए उत्तराखण्ड में पंचायतों के सुद्धीकरण हेतु उनके सहयोगी के लिए धन्यवाद भी दिया। श्री महाराज ने केन्द्रीय पंचायतीराज मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) से कहा कि हिमालयी राज्य एवं दुर्गम परिस्थितियों के दृष्टिगत समस्त त्रिस्तरीय पंचायतों के प्रतिनिधियों का ’ओरिएंटेशन एवं इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यकम“ कराया जाना अति आवश्यक है। इसलिए क्षमता विकास एवं प्रशिक्षण हेतु अधिक से अधिक धनराशि उत्तराखंड को दी जाये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments