Latest news
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रेमनगर में नदी के बीच फंसी तीन जिंदगियों को जिला प्रशासन ने...

प्रेमनगर में नदी के बीच फंसी तीन जिंदगियों को जिला प्रशासन ने किया रेस्क्यू

देहरादून। जनपद में मूसलाधार बारिश के कारण जन जीवन प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के चलते सोमावार को प्रेम नगर में तीन लोग नदी़ के बीच फंस गए। जिन्हें जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला। मूसलाधार बारिश के कारण सोमवार को प्रेम नगर में नदी उफान पर आ गई। इस बीच तीन लोग नदी के बीचो बीच फंस गए। पुलिस कंट्रोल रूम ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को ठाकुरपुर प्रेम नगर के पास 03 लोगों के नदी के बीच फंसे होने की सूचना दी गई। इस पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन, तहसील प्रशासन की रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना किया गया। टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाते हुए तीनों लोगों को सकुशल नदी से बाहर निकाला। तीनों लोग सुरक्षित है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments