Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डछोटा भीम कॉमिक सीरिज का अनावरण किया

छोटा भीम कॉमिक सीरिज का अनावरण किया

देहरादून। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग ने नवीनतम छोटा भीम कॉमिक सीरिज का विमोचन किया। भारतीय विषय-वस्तु निर्माण को बढ़ावा देने और युवा पाठकों तक सांस्कृतिक रूप से निहित कहानियां पहुंचाने की प्रतिबद्धता के अंतर्गत यह पहल की गई है। इस कार्यक्रम में भारत के सबसे लोकप्रिय बाल पात्रों में से एक छोटा भीम की रचनात्मक यात्रा और विषय-वस्तु पर एक चर्चा भी हुई।
इस अवसर पर प्रकाशन विभाग के प्रधान महानिदेशक भूपेंद्र कैंथोला ने कहा कि हम अपने बच्चों को जो कहानियां सुनाते हैं, उनका भारतीय जुड़ाव होना चाहिए। हमारे जैसे देश में, जहां हमारे दादा-दादी भारतीय पात्रों वाली कहानियां सुनाते थे, प्रकाशन विभाग कहानी सुनाने की उन परंपराओं को याद किए बिना नहीं रह सकता। हम जितनी ज़्यादा मातृभाषा में उनके बारे में बात करेंगे, हमारी नई पीढ़ी की विकास गाथा उतनी ही गहरी होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय कहानियां मूल्यों और साहस का संदेश देती हैं और इसलिए उन्हें हर कोने तक पहुंचना चाहिए।
ग्रीन गोल्ड एनिमेशन प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से तैयार यह कॉमिक सीरीज़, ढोलकपुर के काल्पनिक राज्य में एक बहादुर और दयालु बालक भीम के साहसिक कारनामों पर आधारित है। अपनी असाधारण शक्ति के लिए प्रसिद्ध भीम, भारतीय संस्कृति और लोककथाओं से प्रेरित मित्रता, साहस, टीम वर्क और नैतिक मूल्यों का प्रतीक है। ग्रीन गोल्ड एनिमेशन प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और सीईओ राजीव चिलका ने कहा कि भारत सरकार वेव्स 2025 जैसी पहलों के माध्यम से एनीमेशन, विज़ुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स में भारतीय कंटेंट निर्माण को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रही है। इस तरह के निरंतर समर्थन से, भारत इन क्षेत्रों में अग्रणी बनने के लिए तैयार है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments