Latest news
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डजिला पंचायत, ब्लॉक प्रमुख पदों पर नामांकन में ही लहराया भगवा

जिला पंचायत, ब्लॉक प्रमुख पदों पर नामांकन में ही लहराया भगवा

देहरादून। पंचायत चुनाव के फाइनल दौर में नामांकन के दिन ही भगवा परचम लहरा गया है। कई जिलों में कांग्रेस का सूपड़ा ही साफ हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष समेत ब्लाक प्रमुख पदों पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध ही चुन लिए गए हैं। कांग्रेस यहां नामांकन कराने की भी स्थिति में नहीं रही। इस तरह सीएम धामी ने एकबार फिर इतिहास रच दिया है।
सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। उत्तरकाशी, यूएसनगर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिला पंचायत सीट पर कांग्रेस से किसी भी सदस्य ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं कराया। इसके चलते उत्तरकाशी में रमेश चौहान, चंपावत में आनंद सिंह अधिकारी, यूएसनगर में अजय मौर्या और पिथौरागढ़ में जितेंद्र प्रसाद निर्विरोध अध्यक्ष निर्वचित हुए। इसके साथ ही अधिकतर अन्य सभी जिलों में भाजपा प्रत्याशियों ने निर्णायक बढ़त लेते हुए बहुमत लायक जनमत जुटा लिया है। ब्लॉक प्रमुख पद पर भी भाजपा के दर्जनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इससे पहले ग्राम प्रधान के 80 प्रतिशत से अधिक पदों पर भाजपाई चुनाव जीत चुके हैं।
सीएम धामी के नेतृत्व में एकबार फिर भाजपा ने अपना परचम लहरा दिया है। 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद 2024 का लोकसभा चुनाव, 2025 का नगर निकाय चुनाव और अब पंचायत चुनाव में सीएम धामी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में भगवा परचम लहरा गया है। इस बीच हुए विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा ने प्रचंड बहुमत से चुनावों में जीत दर्ज की है। निकाय चुनाव के बाद पंचायत चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तस्वीर अभी से साफ कर दी है। साफ कर दिया है कि 2027 के चुनाव में भी भाजपा की जीत तय नजर आ रही है। सीएम धामी सीएम पद पर लगातार तीसरी बार शपथ लेकर उत्तराखंड की सियासत में एक नया इतिहास रचेंगे। नगर निकाय चुनाव की ही तरह पंचायत चुनाव में भी भाजपा ने विपक्षी कांग्रेस का पूरी तरह सूपड़ा साफ कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments