Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डएमडीडीए ने अवैध निर्माणों व प्लॉटिंग पर की ध्वस्तीकरण व सीलिंग की...

एमडीडीए ने अवैध निर्माणों व प्लॉटिंग पर की ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्यवाही

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों देहरादून, विकासनगर, ऋषिकेश, अठुरवाला डोईवाला में किये जा रहे अवैध निर्माणों व प्लॉटिंग पर एमडीडीए द्वारा ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्यवाही की गयी। अनिल गोयल द्वारा सहसपुर कल्यानपुर निकट धर्मावाला में में लगभग 12 बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर कार्यवाही करते हुये ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। हरमिन्दर सिंह द्वारा फतेपुर निकट नानक स्टेसनरी विकास नगर में जा रहे अवैध भवन पर कार्यवाही करते हुये सीलिंग की कार्यवाही की गयी। उक्त कार्यवाही में सहायक अभि0 अभिषेक भारद्वाज, अवर अभि0 सिद्धार्थ सेमवाल, ललित नेगी, सुपरवाईजर प्यारे लाल जोशी व पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
सचिन कौशिक द्वारा अठुरवाल डोईवाला में किये गये व्यवसायिक निर्माण पर कार्यवाही करते हुये सीलिंग की कार्यवाही की गयी। उक्त कार्यवाही में सहायक अभि0 प्रमोद मेहरा, अवर अभि0 दीपक नोटियाल, सुपरवाईजर अमर लाल भट्ट व पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। रामु नागर द्वारा ऋषिकेश आवास विकास में अवैध निर्मित बहुमंजिले भवन पर कार्यवाही करते हुये सीलिंग की कार्यवाही की गयी। तनवी द्वारा ऋषिकेश आवास विकास में अवैध निर्मित भवन पर कार्यवाही करते हुये सीलिंग की कार्यवाही गयी। उक्त कार्यवाही में सहायक अभि0 शशांक सक्सेना, अवर अभि0 मनीश डिमरी, सुपरवाईजर दीपक व पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। प्रवीन कुमार गुप्ता द्वारा कांवली रोड देहरादून में किये गये अवैध निर्माण पर संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेशों पर कार्यवाही करते हुये सीलिंग की कार्यवाही गयी। उक्त कार्यवाही में सहायक अभि0 राजेन्द्र बहुगुणा, अवर अभि0 मुनेश राणा, यशपाल, सुपरवाईजर प्रेम लाल पैन्यूली, मेघराज मौके पर मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments