Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डआपदा प्रभावितों को दैनिक जरूरत का सभी सामान वितरित किया जा रहा

आपदा प्रभावितों को दैनिक जरूरत का सभी सामान वितरित किया जा रहा

उत्तरकाशी/देहरादून। धराली हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के बाद वहां से रेस्क्यू कर लाए गए स्थानीय लोगों को प्रशासन द्वारा दैनिक जरूरत का सभी सामान वितरित किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आपदा से प्रभावित परिवारों तक दैनिक उपयोग की सभी जरूरी वस्तुएं पहुंचायी जाए।
आपदा प्रभावित ऐसे लोग जो जिला मुख्यालय सहित मातली, बड़ेथी, ज्ञानसु, नेताला, गणेशपुर और भेला टिपरी आदि गांवों में प्रवास कर रहे हैं , प्रशासन द्वारा उन सभी के संबंधित पीड़ित परिवारों तक उनके घर-घर जाकर खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के अनुसार अभी तक कुल 171 किटों को प्रभावितों तक वितरित किया जा चुका है। वितरित की गई प्रत्येक किट में 10 किलो चावल, 5 किलो आटा, 2 किलो दाल, 2 किलो नमक, एक तिरपाल, दो थाली सहित सभी जरूरी बर्तन, रसोई का तेल और खाना बनाने की सभी सामग्री सहित दैनिक उपयोग की सभी जरूरी वस्तुएं शामिल है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप जिला प्रशासन के द्वारा धराली गाँव के आपदा प्रभावित 112 परिवारों को रु. 5 लाख प्रति परिवार के दर से तात्कालिक सहायता की धनराशि के चेक वितरित किये जा चुके हैं। उक्त सामग्री का वितरण धराली के लोगों द्वारा बनाई गई धराली जन कल्याण आपदा सेवा समिति के अध्यक्ष संजय पंवार व अन्य प्रतिनिधियों तथा स्थानीय प्रशासन जिसमें एक पटवारी तथा दो अमीन शामिल है के माध्यम से किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments