Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Tuesday, October 27, 2026
Homeउत्तराखण्डबदरीनाथ धाम में मनायी गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

बदरीनाथ धाम में मनायी गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

बदरीनाथः श्री बदरीनाथ धाम में स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया वहीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भी आज शुक्रवार रात्रि को मनायी जा रही है इस अवसर पर श्री बदरीनाथ मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना तथा समारोह आयोजित होगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद प्रसाद वितरण होगा।
अपने संदेश में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी है। कहा कि जन्माष्टमी का पर्व हमें भगवान श्रीकृष्ण के गीता के कर्म योग का स्मरण दिलाता है। बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने सभी श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी है। जन्माष्टमी के अवसर पर रावल अमरनाथ नंबूदरी सहित धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट तथा अमित बंदोलिया पूजा-अर्चना संपन्न करेंगे। मध्य रात्रि को अष्टमी तिथि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद श्रद्धालु व्रत का परायण करेंगे इस अवसर पर मंदिर गर्भगृह को फूलों से सजाया गया है।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में आज शुक्रवार देर रात तक भजन संकीर्तन का आयोजन किया जायेगा जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
वहीं श्री बदरीश पंडा पंचायत बदरीनाथ द्वारा 16 अगस्त शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव झांकी निकाली जायेगी जोकि उर्वशी मंदिर बामणी से भ्रमण कर बदरीनाथ मंदिर परिसर पहुंचेगी झांकी में बाल रूप भगवान श्रीकृष्ण, बलराम, भगवान के परम मित्र सुदामा, नंदबाबा, माता यशोदा के पात्र जीवंत अभिनय करेंगे तथा श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, पूर्व प्रशासक राजेश मेहता,ईओ नगरपंचायत सुनील पुरोहित, थाना अध्यक्ष नवनीत भंडारी,राजेंद्र सेमवाल, लेखाकार भूपेंद्र रावत नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी, पंडा पंचायत अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, अशोक टोडरिया,सुधाकर बाबुलकर आदि मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments