Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डमोदी ने सुदर्शन चक्र से राष्ट्र सुरक्षा को अभेद्य बनाने का लिया...

मोदी ने सुदर्शन चक्र से राष्ट्र सुरक्षा को अभेद्य बनाने का लिया संकल्पः महाराज

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम संबोधन में देश ने पिछले 11 वर्षों में जो उपलब्धि हासिल की और जो आगे कार्य होने हैं उसका पूरा रोडमैप बताया है। श्री महाराज ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारे ब्रह्मोस ने पाकिस्तान में तहलका मचाने के अलावा दुनिया के देशों को हमारी सैन्य ताकत के साथ-साथ हमारी स्वदेशी तकनीक का भी एहसास करवाया है। उन्होंने कहा कि चाहे ’ऑपरेशन सिंदूर’ से आतंकियों का नाश हो, ’मिशन सुदर्शन चक्र’ से देश के इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा की योजना या फिर ’हाई-पॉवर्ड डेमोग्राफी मिशन’ से घुसपैठिया-मुक्त भारत बनाने का संकल्प, मोदी सरकार हर प्रकार से देश को मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए संकल्पित हैं और एक बार पुनः उन्होंने लाल किले की प्राचीर से देश को विश्वास दिलाया है कि वह हमेशा उनके साथ खड़े हैं।
मोदी जी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर और कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ’मिशन सुदर्शन चक्र’ लॉन्च करने की ऐतिहासिक घोषणा की। इस मिशन के तहत, 2035 तक देश के महत्त्वपूर्ण स्थलों को अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और शक्तिशाली वेपन सिस्टम से लैस किया जाएगा। मिशन का उद्देश्य न सिर्फ दुश्मन के हमलों को नष्ट करना, बल्कि सुदर्शन चक्र की तरह प्रभावी पलटवार करना भी होगा। यह कदम राष्ट्र सुरक्षा को अभेद्य बनाने के साथ ही दुश्मनों को सर उठाने का भी मौका नहीं देगा। श्री महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीएसटी रिफार्म लाकर टैक्स में छूट देने की घोषणा कर देशवासियों का जीवन सुगम बनाने एवं छोटे उद्यमों को प्रोत्साहित करने का बड़ा काम किया है। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के साथ ही 3.5 करोड़ रोजगार के लिए नई योजनाएं भी शुरू करने का देश को विश्वास दिलाया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments