Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डधामी का जनता के साथ सुख-दुख में खड़ा होने का आशीर्वाद है...

धामी का जनता के साथ सुख-दुख में खड़ा होने का आशीर्वाद है पंचायत में जीतः गौतम

देहरादून। भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने पंचायत चुनाव में प्रचंड जीत के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए इसे सीएम धामी का जनता के सुख दुख में साथ खड़े होने पर आशीर्वाद बताया। इस परिणाम के लिए पार्टी नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं की जी तोड़ मेहनत की प्रशंसा भी की। वहीं राहुल गांधी पर जनता को गुमराह कर देश पर शासन की मंशा रखने का भी आरोप लगाया। साथ विकसित भारत के लिए उपराष्ट्रपति पद पर एनडीए उम्मीदवार की जीत निश्चित बताई।
पार्टी कार्यालय में मीडिया के सवालों का ज़बाब देते हुए उन्होंने वोटर सूची को लेकर राहुल के आरोपों पर पलटवार किया। कहा, लोकतंत्र की हत्या, वोट चोरी जैसे अतर्किक और असंवैधानिक आरोपों पर कौन उन्हें समझाएगा। एक इलेक्शन कमीशन ही था जो उन्हें समझा सकता था। लेकिन लगता है उन्होंने कभी नहीं समझने की कसम उठाई हुई है। सत्य तो यह है कि लोकतंत्र की सबसे पहले हत्या तो तब की गई थी जब राजनैतिक महत्वकांक्षा के लिए नेहरू और कांग्रेस ने देश का बंटवारा कराया, लाखों लोगों की हत्या हुई। फिर इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया कि हजारों लोग मारे गए, लाखों लोग जेल में बंद किया गया, पत्रकारों पर भी प्रतिबंध लगाए गए, पूरा देश जेल में तब्दील हो गया था। राजीव गांधी ने 1984 में हजारों सिखों का कत्लेआम किया और आज राहुल गांधी की पूर्व की सरकार ने आतंकवाद को बढ़ावा दिया। लोगों को डर लगता होगा कि मार्केट, गुरुद्वारा, मंदिर, मस्जिद जाते हुए जगह जगह लिखा होता था कि बड़े-बड़े शब्दों में किसी प्रकार की लावारिस सामान न छुए, बम हो सकता है। अब यही लोग देश को बर्बाद करने करने की मंशा से जनता को गुमराह कर देश पर शासन करना चाहते हैं।
वहीं उन्होंने भाजपा के पक्ष में पंचायत चुनावों नतीजों के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने जीत के कारणों का जिक्र करते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प कि यह दशक उत्तराखंड का होगा पर हमारी सरकार आगे बढ़ रही है। इस दिशा में मुख्यमंत्री की कार्यशैली, जनता के बीच लगातार खड़े रहना, आपदा के बीच प्राथमिकता से लोगों की मदद मिले उस पर ध्यान देना। इसके अतिरिक्त हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं और पार्टी नेतृत्व की समाजसेवा करने का नतीजा है, जिला पंचायत अध्यक्ष 12 में से 10 सीट और अधिसंख्य प्रमुख सीट जीतना। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अब हमारी ट्रिपल इंजन की सरकार प्रदेश के समग्र विकास को आगे बढ़ाएगी। वहीं हमारी जीत की यह लहर, आने वाले विधानसभा चुनाव में भी पूर्ण बहुमत में तब्दील होगी। उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर उन्होंने कहा, हम बिल्कुल आशान्वित हैं कि देश की जनता के चुने हुए प्रतिनिधि नरेंद्र मोदी के ऊपर पूर्व विश्वास करते हैं। सभी चाहते हैं कि सारे क्षेत्रों में देश आगे बड़े और विकसित भारत निर्माण हो। इसलिए हमारे उपराष्ट्रपति प्रतिनिधि को पूरा सहयोग मिलना और उसका जीतना निश्चित है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments