Latest news
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट एसआईआर पर राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, प्रदेश में डीएसई/पीएसई मॉड्यूल किया जाएगा लागू पुलिस कप्तान ने किए 53 निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के तबादले नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने सीएम से की भेंट केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर ने देहरादून में ‘जीएसटी संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्र... मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeउत्तराखण्डशिक्षा की गुणवत्ता नहीं, तुष्टिकरण है कांग्रेस का ध्ययः चौहान

शिक्षा की गुणवत्ता नहीं, तुष्टिकरण है कांग्रेस का ध्ययः चौहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मानवीर सिंह चौहान ने कहा कि आपसंख्यक शैक्षिक संस्थानों मे गुणवत्तापरक शिक्षा को लेकर सरकार जो सुधात्मक कदम उठाने जा रही उस पर कांग्रेस की ओर से उठ रहे विरोध के स्वर दुर्भाग्यपूर्ण और तुष्टिकरण के हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने कहा कि अल्पसंख्यक विद्यालयों मे शिक्षा की गुणवत्ता बने इसके लिए सरकार कानून बना रही है। अब उन विधालयों मे ऐसे शिक्षक तैनात होंगे जो कि सभी अहर्तायें पूरी करे। छात्रों को अन्य विद्यालयों मे दी जा रही सुविधाएं मिलेगी। हालांकि इसके लिए पंजीकरण की शर्त अनिवार्य की गयी है जो कि सही है। इससे शैक्षिक गुणवत्ता के साथ ही अल्पसंख्यकों के संवैधानिक अधिकार भी सुरक्षित रहेंगे।
चौहान ने राज्य में अल्पसंख्यक समुदायों के शैक्षिक संस्थानों को अब पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से मान्यता मिलेगी। शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ अल्पसंख्यकों के संवैधानिक अधिकार भी सुरक्षित रहेंगे। अन्य अल्पसंख्यक समुदायों सिख, जैन, ईसाई, बौद्ध एवं पारसी को भी यह सुविधा मिलेगी। हालांकि अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान का दर्जा पाने हेतु मान्यता लेने और संस्थानों की स्थापना एवं संचालन में हस्तक्षेप नहीं न करने बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता और उत्कृष्टता मे सहयोग जैसे कदम साराहनीय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर समुदाय विशेष को गुमराह करती रही है और तुष्टिकरण की नीति अपनाती रही है। कांग्रेस का यही रवैया अतिक्रमण हटाओ अभियान मे भी दिखा। लैंड जिहाद, लव जिहाद अथवा थूक जिहाद मे कांग्रेस का नकारात्मक रवैया रहा है। शिक्षा जैसे अहम विषय पर जिस तरह से कांग्रेस नकारात्मक रुख अपना रही है उससे साफ है कि वह अल्पसंख्यकों की कितनी हितैषी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments