Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराष्ट्रीयब्रेकिंग: सीडीएस बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ब्रेकिंग: सीडीएस बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

देहरादून: आज बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में एक सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी सवार थे। इसके अलावा उनके रक्षा सहायक, सुरक्षा कमांडो और वायुसेना के पायलट समेत कुल 14 लोग हेलिकॉप्टर में सवार थे।

सूत्रों ने बताया है कि ख़राब मौसम के कारण यह दुर्घटना हुई। खबर के मुताबिक इसमें 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। इन सभी को वेलिंग्टन बेस में इलाज के लिए पहुंचाया गया है। वहीं चौथे शख्स की तलाश की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सीडीएस बिपिन रावत अपनी पत्नी के साथ ऊटी में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। सैन्य हेलिकॉप्टर इंडियन एयर फाॅर्स की एमआई-सीरीज का था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments