Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डटीएचडीसी इंडिया को सीएसआर विद ह्यूमन हार्ट के लिए “जीईईएफ ग्लोबल अवार्ड“...

टीएचडीसी इंडिया को सीएसआर विद ह्यूमन हार्ट के लिए “जीईईएफ ग्लोबल अवार्ड“ से सम्मानित किया गया

ऋषिकेश। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को नई दिल्ली के आईटीसी मौर्य होटल में आयोजित ग्लोबल वाटर टेक समिट 2025 में “मानव हृदय के साथ सीएसआर-वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ कंपनी” श्रेणी के अंतर्गत प्रतिष्ठित “जीईईएफ ग्लोबल अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, आर. के. विश्नोई ने “जीईईएफ ग्लोबल अवार्ड 2025“ के लिए हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह सम्मान समावेशी और सतत विकास के प्रति टीएचडीसीआईएल की दृढ़ प्रतिबद्धता को मान्यता देता है।
श्री विश्नोई ने इस बात पर भी जोर दिया कि कंपनी की प्रमुख सीएसआर पहल “टीएचडीसी सहृदय-मानवीय हृदय वाला कॉर्पोरेट“ समाज के प्रति करुणा, जिम्मेदारी और सेवा के टीएचडीसीआईएल के मूल मूल्यों को मूर्त रूप देती है। अपनी प्रमुख सीएसआर पहलों के माध्यम से, टीएचडीसीआईएल ने विभिन्न क्षेत्रों में सामुदायिक कल्याण को बढ़ावा दिया है, जिसमें डिस्पेंसरियों, चिकित्सा अवसंरचना, स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करना; स्कूल उन्नयन, स्वच्छता सुविधाओं और जरूरतमंद बच्चों को सहायता के माध्यम से उनकी शिक्षा को आगे बढ़ाना, साथ ही युवाओं और महिला सशक्तिकरण के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से आजीविका को बढ़ावा देना शामिल है। कंपनी ने ग्रामीण बुनियादी ढांचे और सिंचाई, वनीकरण और जल संरक्षण के माध्यम से पर्यावरणीय स्थिरता में भी योगदान दिया है, जबकि टिहरी झील में जल क्रीड़ाओं सहित कला, संस्कृति और खेलों को सक्रिय रूप से बढ़ावा दिया है और उभरते एथलीटों को समर्थन दिया है। यह सम्मान समावेशी विकास और सतत सामुदायिक विकास के प्रति टीएचडीसीआईएल की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। यह पुरस्कार टीएचडीसीआईएल की ओर से हर्ष कुमार जिंदल, महाप्रबंधक (एस एंड ई विभाग) और महक शर्मा, उप प्रबंधक (एस एंड ई विभाग) द्वारा प्राप्त किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments