Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डविधायक काऊ ने किया 4 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल...

विधायक काऊ ने किया 4 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का शुभारंभ

देहरादून। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के डांडा लखौंड, शिवगंगा एनक्लेव के अन्तर्गत वार मेमोरियल बॉयज एंड गर्ल्स हॉस्टल के समीप स्थित नदी पर लोक निर्माण विभाग द्वारा 04 करोड़ की धनराशि से राज्य योजना मद से बनने वाले पुल का स्थानीय विधायक उमेश शर्मा काऊ ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के आई.टी. पार्क मार्ग के डांडा लखौण्ड मार्ग से शिवगंगा एनक्लेव के अन्तर्गत वार मेमोरियल बॉयज एंड गर्ल्स हॉस्टल के समीप स्थित नदी पर लोक निर्माण विभाग द्वारा 04 करोड़ की धनराशि से राज्य योजना मद से बनने वाले किमी0 1 में 30 मीटर स्पान बार.सी.सी. पी.एस.सी. गर्डर सेतु के निर्माण कार्य का शुक्रवार को स्थानीय विधायक उमेश शर्मा ने पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कार्य प्रारंभ हो गया है और शीघ्र ही स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा। डांडा लखौण्ड मार्ग से शिवगंगा एनक्लेव के अन्तर्गत वार मेमोरियल बॉयज एंड गर्ल्स हॉस्टल मार्ग पर स्थित नदी पर पिछले कई वर्षों से स्थानीय लोगों द्वारा पुल बनाए जाने की मांग की जा रही थी। जिसे पूरा करते हुए स्थानीय विधायक उमेश शर्मा काऊ एवं पार्षद अभिषेक पंत ने एक बड़ा तोफा शिवगंगा एनक्लेव को दिया है। इस मौके पर वार्ड 60 के पार्षद अभिषेक पंत के साथ-साथ शिवगंगा एनक्लेव जनकल्याण समिति के अध्यक्ष कृपाल सिंह बिष्ट, सचिव निशीथ सकलानी कोषाध्यक्ष कुलदीप बिष्ट सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति, स्थानीय लोग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments