Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपहाड़ों पर मौसम साफ होने के बाद केदारनाथ-बदरीनाथ यात्रा शुरू

पहाड़ों पर मौसम साफ होने के बाद केदारनाथ-बदरीनाथ यात्रा शुरू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम सहित रुद्रप्रयाग में आज मौसम साफ है और यात्रा भी खुल गयी है। इस बीच सोनप्रयाग में पिछले कई दिनों से यात्रा खुलने का इंतज़ार कर रहे यात्रियों को आज दर्शनों के लिए धाम भेजा गया। वहीं, केदारनाथ धाम की चोटियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। देश भर से केदारनाथ धाम पहुंच रहे भक्त धाम की चोटियों पर बर्फ देखकर प्रसन्न नजर आ रहे हैं। केदारनाथ धाम के साथ ही बदरीनाथ धाम की यात्रा भी शुरू कर दी गई है।
पहाड़ों में शनिवार को मौसम ने कुछ राहत दी है। सुबह से ही मौसम साफ है। एक सितंबर से बंद केदारनाथ यात्रा खुल चुकी है। मौसम साफ रहने पर यात्रा को आज से दोबारा शुरू किया गया। इस बीच आज पैदल यात्रा मार्ग और धाम में मौसम साफ होने पर सोनप्रयाग और गौरीकुण्ड में यात्रा खुलने का कई दिनों से इंतज़ार कर रहे हजारों भक्तों को केदारनाथ धाम भेजा गया।
यात्रियों के धाम पहुंचने से धाम में छायी वीरानी दूर होने लग गयी है। वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित केदारनाथ उमेश पोस्ती ने बताया कि केदारनाथ धाम में मौसम साफ हो गया है। धाम पहुंच रहे भक्त आसानी से बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं। यात्रा खुलते ही हजारों की संख्या में भक्त धाम पहुंच रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों से केदारनाथ धाम आने को लेकर फोन आ रहे हैं, लेकिन मौसम खराब होने के चलते तीर्थयात्री यहां नहीं पहुंच रहे हैं। आगामी दिनों में मौसम पूरी तरह साफ होने के बाद तीर्थयात्रियों की आवाजाही में भारी इजाफा होने की संभावनाएं हैं।
पुरोहित केदारनाथ उमेश पोस्ती ने कहा कि केदारनाथ धाम की पहाड़ियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। पहाड़ियों में बर्फ देखकर श्रद्धालुओं में भी खुशी देखने को मिल रही है। धाम में सुबह और शाम के समय ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है। ऐसे में नगर पंचायत केदारनाथ की ओर से अलाव की व्यवस्था की जा रही है।
बदरी केदार मंदिर समिति उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने कहा कि केदारनाथ धाम की यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त आने को आतुर हैं, लेकिन बार-बार मौसम के खराब होने के कारण तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा को अस्थाई तौर पर रोकना पड़ रहा है।
उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने बताया कि गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग से लेकर धाम तक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हैं। तीर्थयात्रियों की हर सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है। जल्द ही केदारनाथ धाम स्थित ध्यान गुफा का संचालन भी बीकेटीसी करने जा रही है, जिससे भक्तों को आसानी होगी। बीकेटीसी सदस्य विनीत पोस्ती ने कहा कि मौसम साफ होने पर केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू की गई है। बिगड़ते मौसम के कारण यात्रा पर बुरा असर पड़ रहा है। जिला प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments