Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्ड5500 से ज्यादा का किया गया सत्यापन, सलाखों के पीछे भेजे गए...

5500 से ज्यादा का किया गया सत्यापन, सलाखों के पीछे भेजे गए 14 बहुरूपिए

देहरादून। उत्तराखंड में ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस की कार्रवाई जारी है। यह जानकारी देते हुए आईजी लॉ एण्ड आर्डर ने बताया कि अब तक पुलिस प्रदेशभर में अभियान के तहत 5,500 से ज्यादा लोगों का सत्यापन कर चुकी है। जिसमें से 1,182 बहुरूपिए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं, 14 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है।
आईजी लॉ एण्ड आर्डर ने बताया किऑपरेशन कालनेमि अभियान का मुख्य उद्देश्य और सामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करना है, जो अपनी वास्तविक पहचान छुपाकर समाज में घुल मिलकर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करते हैं। साथ ही इसकी आड़ में ठगी, धोखाधड़ी और धर्मांतरण अपराधों को अंजाम देते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि ऑपरेशन कालनेमि ने समाज में सकारात्मक संदेश दिया है। उत्तराखंड पुलिस किसी भी ऐसे तत्व को बर्दाश्त नहीं करेगी, जो देवभूमि की पवित्रता और जनता की आस्था के साथ छल करने का प्रयास करेगा। ऑपरेशन कालनेमि के माध्यम से पुलिस का संदेश स्पष्ट है कि समाज और संस्कृति के साथ खिलवाड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कालनेमि ऑपरेशन आगे भी जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि हरिद्वार जिले में सबसे ज्यादा 2,704 लोगों का सत्यापन किया गया। जिसमें 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें छद्म वेशभूषा में 1, विवाह आदि के लिए परिवर्तन कर धोखाधड़ी में 1,औषधि चमत्कारिक इलाज के संबंध में भ्रामक जानकारी देने पर 1 आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। वहीं, 491 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हुई है। देहरादून जिले में 922 लोगों का सत्यापन किया गया। जिसमें से 5 लोगों की गिरफ्तारी की गई। जिसमें 2 अवैध विदेशी घुसपैठ और 3 विवाह आदि के लिए परिवर्तन कर धोखाधड़ी शामिल हैं। वहीं, 237 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हुई है। उत्तरकाशी जिले में 167 लोगों के सत्यापन किए गए हैं।
टिहरी जिले में 299 लोगों के सत्यापन किए गए, जिसमें धोखा देने के लिए बनाए फर्जी पहचान पत्र मामले में 1 व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है। जबकि, 123 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। चमोली जिले में 90 लोगों के सत्यापन किए गए, जिसमें 7 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हुई है। रुद्रप्रयाग जिले में 82 लोगों के सत्यापन किए गए, जिसमें 21 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हुई है। पौड़ी जिले में 206 लोगों के सत्यापन किए गए, जिसमें 192 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हुई है। अल्मोड़ा जिले में 65 लोगों के सत्यापन किए गए हैं, जिसमें छद्म वेशभूषा में 1 आरोपी की गिरफ्तारी और 1 आरोपी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हुई है। बागेश्वर जिले में 115 लोगों के सत्यापन किए गए, जिसमें 3 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हुई है। चंपावत जिले में 34 लोगों के सत्यापन किए गए हैं, जिसमें 4 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हुई है। पिथौरागढ़ जिले में 168 लोगों के सत्यापन किए गए हैं, जिसमें 3 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हुई है। नैनीताल जिले में 463 लोगों के सत्यापन किए गए हैं, जिसमें 68 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हुई है। उधमसिंह नगर जिले में 167 लोगों के सत्यापन किए गए हैं, जिसमें 18 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हुई है। जीआरपी यानी गवर्नमेंट रेलवे पुलिस ने 22 लोगों के सत्यापन किए गए हैं, जिसमें 14 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments