Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीयसंयुक्त किसान मोर्चा ने किया आंदोलन समाप्ति का ऐलान

संयुक्त किसान मोर्चा ने किया आंदोलन समाप्ति का ऐलान

नई दिल्‍ली: किसानों ने एक वर्ष से अधिक समय से चल रहे आंदोलन को समाप्त करने का ऐलान किया है। आने वाली 11 तारीख़ से किसान वापसी शुरू कर देंगे, सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार की ओर से मांगें माने जाने के बाद ही किसान संगठनों ने यह ऐलान किया है।

वहीं किसानों ने आज शाम 5.30 बजे फतह अरदास और 11 दिसंबर को सिंघु और टिकरी धरना स्‍थल पर फतह मार्च की योजना बनाई है।

आंदोलन खत्‍म करने के बाद आगामी 15 दिसंबर को किसान नेता अमृतसर में स्‍वर्ण मंदिर जाकर मत्‍था टेकेंगे 15 जनवरी को दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली में फिर बैठक करेगा। फिलहाल अभी संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन समाप्ति की घोषणा के बाद किसानों ने संघु व टिकरी बॉर्डर से तंबू उखाड़ने शुरु कर दिये हैं।

बता दें कि केंद्र सरकार के दूसरे प्रस्ताव पर किसान संगठनों में सहमति बनने के बाद आंदोलन खत्‍म होने उम्‍मीद बंधी थी. जिसके तहत केंद्र की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को किसानों ने स्वीकार कर लिया गया है. सरकार ने किसान आंदोलन के दौरान अलग-अलग राज्यों में हुई एफआईआर को तुरंत प्रभाव से रद्द करने की बात भी मान ली हैI

सरकार के प्रस्ताव में मुख्य बातें, देश भर में हुए किसानों पर मुक़दमे वापस होंगे, सरकार मृत किसानों को मुआवज़ा देगी, बिजली बिल को सरकार SKM से चर्चा करने के बाद संसद में लाएगी, पराली जलाने पर किसानों पर कार्यवाही नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments