Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डहड़ताली कनिष्ठ अभियंताओं ने दी, सीडीएस जनरल विपिन रावत सहित दिवंगत सैन्य...

हड़ताली कनिष्ठ अभियंताओं ने दी, सीडीएस जनरल विपिन रावत सहित दिवंगत सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि

देहरादून: लोक निर्माण विभाग के तहत संविदा पर कार्यरत कनिष्ठ अभियंता लगातार पिछले 24 दिनों से अपने नियमितीकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

गुरुवार को हड़ताल के 24वें दिन सभी हड़ताली कनिष्ठ अभियंताओं ने पुर्व निर्धारित कार्यक्रमों को स्थगित कर तमिलनाडु में हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित सभी दिवंगत सैन्य अधिकारियों की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया। अभियंताओं ने उनके फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा।

नियमितीकरण की मांग को लेकर हड़ताल पर डटे अभियंताओं की पूर्व नियोजित रणनीति के तहत आज विधानसभा घेराव करने का कार्यक्रम था, जिसे कनिष्ठ अभियंताओं ने देश में हुई इस बड़ी सैन्य क्षति को देखते हुए स्थगित कर दिया है।

इससे पूर्व उन्होंने 5 दिसंबर को सचिवालय का घेराव किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि ने अभियंताओं से वार्ता कर उन्हें 2 दिन के भीतर सीएम से मुलाकात करने का समय देने का आश्वासन दिया था। परंतु इस पर अभियंताओं का कहना है कि इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा अभी तक किसी प्रकार की कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई।

मुख्यमंत्री कार्यालय से हताशा मिलने के बाद तमाम अभियंताओं में खासा रोष है। उन्होंने चेतावनी दी है कि, वह अपनी मांगों को लेकर सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव कर, मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाएंगे। वहीं अपने आंदोलन को और तेज करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments