Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधएनआरआई डॉक्टर को मिली जान से मारने की धमकी, सरकार से लगाई...

एनआरआई डॉक्टर को मिली जान से मारने की धमकी, सरकार से लगाई गुहार

देहरादून: प्रेस क्लब में आयोजित की गई प्रेस वार्ता में जर्मनी में रह रही डा. शशि प्रीटोरियस ने सतीश मार जैन से अपनी जान को खतरा बताते हुए सरकार और शासन से अपनी जान बचाने की गुहार लगाई।

डा. शशि ने बताया कि वर्ष 2011 में उन्होंने उत्तराखंड के देहरादून के पास विकासनगर में कालिन्दी अस्पताल का निर्माण करवाया। इसमे कंपनी के डायरेक्टर सतीश कुमार जैन की भी हिस्सेदारी तय की गई थी। कंपनी बनाकर दोनों पक्षों मे शेयर की हिस्सेदारी तय कर ली गई थी। बिजनेस मे जब मुनाफा बढ़ने लगा तो सतीश कुमार जैन ने उनके साथ जालसाजी करते हुए उनके फर्जी हस्ताक्षर करके पूरी कंपनी को धीरे- धीरे हड़पना शुरू कर दिया। जर्मनी में रह रही डा. शशि को जब इस बात का पता चला तो वो अस्पताल में इस बात का पता लगाने के लिए पहुँच गई। वहां पहुँचने पर कंपनी के हिस्सेदार सतीश कुमार जैन ने उनको डराते हुए जान से मारने की धमकी दी और परिसर में भीड़ जमा कर माबलिंग की, जिसका सबूत उन्होंने सी सी टी वी फुटेज द्वारा दिखाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments