Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डभंडारीबाग आरओबी परियोजना अब जल्द पूरा होने की जगी उम्मीद

भंडारीबाग आरओबी परियोजना अब जल्द पूरा होने की जगी उम्मीद

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल ने भंडारीबाग रेलेवे ओवरब्रिज कार्योर्ं का स्थलीय निरीक्षण किया जिलाधिकारी ने कार्यों की धामी रफ्तार पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनमन के लिए आवश्यक एवं मुख्यमंत्री के महत्वाकाक्षी प्रोजेक्ट में से एक है भण्डारीबाग रेलेवे ओवरब्रिज प्रोजेक्ट, जनहित से जुड़े विषयों एवं विकास कार्यों में लापरवाही लेटलतीफी क्षम्य नही की जाएगी। वंही जिलाधिकारी के स्थलीय निरीक्षण से कार्यों में तेजी की उम्मीद जगी है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया किया ओवरब्रिज निर्माण नियत समय पर पूर्ण हो जाना चाहिए जिला प्रशासन इसकी मॉनिटिरिंग करेगा इसके लिए एसडीएम व एक्सियन लोनिवि को नोडल अधिकारी नामित कर दिया है। जो रेलवे के अधिकारियों से गार्डर ब्रिज पलेसमेंट एवं निर्माण में समन्वय एवं निर्माण कार्यों की क्लोज मॉनिटिरिंग करेंगे। जिलाधिकारी स्वयं इस कार्यों की मॉनिटिरिंग कर रहे हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि शहर के बीचो-बीच वर्षों से आधे-अधूरे छोड़े गए प्रोजेक्ट से जहां जनमानस को असुविधा हो रही है वहीं शहर वासियों जाम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है जोकि सही नही है। भंडारीबाग रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) परियोजना से सहारनपुर रोड पर वाहनों के दबाव को कम करने और क्षेत्रों में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। परियोजना का उद्देश्य भंडारी बाग को रेसकोर्स चौक से जोड़ना है, जिससे प्रिंस चौक और हरिद्वार रोड के बीच आवागमन आसान हो सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments