Latest news
धामी सरकार की दूरगामी सोच-51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की भेंट राजेन्द्रनगर में नवनिर्मित पार्क का मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकार्पण लक्ष्मी नारायण मंदिर में सात दिवसीय गणेश महोत्सव का हुआ समापन बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना सामूहिक जिम्मेदारीः सीएम विरासत के संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित उत्तराखण्ड में व्यापक स्तर पर चलेंगे आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर

[t4b-ticker]

Monday, September 21, 2026
Homeउत्तराखण्डशाश्वतम परिवार के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति से राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर की...

शाश्वतम परिवार के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति से राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर की शिष्टाचार भेंट

हरिद्वार। श्रीदशनाम पंचायती जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी उमाकांतानन्द सरस्वती जी महाराज संस्थापक अध्यक्ष श्रीराम डिवाईन चैरिटेबल ट्रस्ट हरिद्वार एवं शाश्वतम् फाउंडेशन मारीशस के पावन सानिध्य में शाश्वतम् परिवार के प्रतिनिधियों ने भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर शुक्रवार को शिष्टाचार भेंट की। डेलीगेशन में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद एवं एस सी/एस टी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा समीर उरांव, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश भास्कर झारखंड, हरिद्वार शाश्वतम् परिवार के राष्ट्रीय संयोजक डॉ जितेन्द्र सिंह एवं वरिष्ठ आयुर्वेदिक वैद्य दीपक कुमार तथा अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
महामंडलेश्वर स्वामी उमाकांतानन्द ने राष्ट्रपति को हम सबके आराध्य भगवान श्रीराम का चित्र स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया। महामहिम राष्ट्रपति से अनेक राष्ट्रीय मुद्दों पर पूज्य स्वामी जी महाराज की वार्ता हुई, राष्ट्रपति ने कहा कि स्वामी जी आपको ऐसे शिष्यों को तैयार करना चाहिए जो गांव की गरीब बस्तियों में जाकर उनके बीच जागरूकता अभियान के कार्यक्रमों का क्रियान्वयन करा सकें और उनके बीच रहकर ही समाज सेवा करें। तभी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास संभव है। महामंडलेश्वर स्वामी जी महाराज ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया को बताया कि संत समाज के लोगों गरीबी उन्मूलन, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण अनेक राष्ट्रीय विषयों पर कार्य कर रहे हैं और हम आपको पूर्ण विश्वास दिलाते हैं कि आपने जो विषय पर हमें कार्य करने को कहाहै हम जरूर अपनी पूर्ण निष्ठा एवं सामर्थ्य के अनुसार करेंगे। सभी सम्मानित सदस्यों का महामहिम राष्ट्रपति महोदया से स्वामी जी ने परिचय कराया और सभी सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट हेतु राष्ट्रपति का आभार एवं धन्यवाद किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments