Latest news
सीएम ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया लोक भवन में लघु फिल्म ‘मिस्टी’ का विशेष प्रदर्शन, राज्यपाल ने की सराहना विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के साथ की अहम बैठक सीएम ने मेधावी विद्यार्थियों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें बधाई दी उत्तराखंड में जनगणना के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ का शुभारंभ सीएम ने मुख्य सेवक सदन में सुनीं जनसमस्याएं, कई प्रकरणों का मौके पर ही किया समाधान सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा को जयंती पर दी श्रद्धांजलि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित, बालिकाओं ने मारी बाजी डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

[t4b-ticker]

Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तराखण्ड22 अक्टूबर को बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

22 अक्टूबर को बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी। चारों धामों में से एक गंगोत्री धाम के कपाट 22 अक्टूबर को अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11 बजकर 36 मिनट पर विधि-विधान से बंद होंगे। इसके बाद मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में होंगे।
सोमवार को गंगोत्री मंदिर समिति ने गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे। गंगोत्री धाम मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि नवरात्रि के शुभ अवसर पर गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने की तिथि और मुहूर्त को पंचांग के अनुसार निकाला गया। उन्होंने बताया कि गंगोत्री धाम के कपाट 6 गते कार्तिक को अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11 बजकर 36 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे। उसके बाद मां गंगा की विग्रह डोली में भोग मूर्ति को आर्मी बैंड और स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए ले जाया जाएगा।
इसके तहत 22 अक्टूबर की रात को मां गंगा की डोली मुखबा गांव से करीब 2 किमी की दूरी पर स्थित मार्कंडेय मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। उसके बाद अगले दिन 23 अक्टूबर को दोपहर में गंगा की विग्रह डोली मुखबा गांव पहुंचेगी। मुखबा में पर गंगा मंदिर में उनकी भोग मूर्ति को विधि-विधान से शीतकाल 6 महीने के लिए स्थापित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments