Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डओलंपस हाई में आयोजित हुआ सीबीएसई सहोदया फिल्म मेकिंग एंड प्रेजेंटेशन प्रोग्राम

ओलंपस हाई में आयोजित हुआ सीबीएसई सहोदया फिल्म मेकिंग एंड प्रेजेंटेशन प्रोग्राम

देहरादून। ओलंपस हाई ने दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम सीबीएसई सहोदया फिल्म मेकिंग और प्रेजेंटेशन कृ की मेजबानी की, जो आज विद्यालय परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में देहरादून के प्रमुख विद्यालयों जैसे स्कॉलर्स होम, दून स्कॉलर्स, द होराइज़न, द इंडियन अकादमी, हिमज्योति और ओलंपस हाई के छात्रों ने भाग लिया। यह आयोजन के ज़रिए छात्रों को फिल्म निर्माण की कला सीखने और अपने कौशल, टीमवर्क व स्टोरीटेलिंग की प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर मिला।
कार्यक्रम के पहले दिन का शुभारंभ ओलंपस हाई के प्रबंध निदेशक डॉ. कुनाल शमशेर मल्ला, डायरेक्टर अकादमिक्स डॉ. अनुराधा पुंडीर मल्ला और प्रिंसिपल डॉ. ज्योति गुप्ता के स्वागत से हुआ। इसके पश्चात् कार्यक्रम के उद्देश्य और फिल्म निर्माण से संबंधित दिशा-निर्देश प्रतिभागियों को साझा किए गए, जिससे पूरे आयोजन की रूपरेखा तय हुई। छात्रों ने तत्पश्चात अपनी शूटिंग की प्रक्रिया प्रारंभ की, जिसमें उन्होंने रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का उपयोग करते हुए अपने विचारों को परदे पर साकार किया। पोस्ट-प्रोडक्शन पर विशेष एडिटिंग सेशन आयोजित किया गया, जिससे विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया की गहन समझ प्राप्त हुई।
दूसरे दिन की शुरुआत दीप प्रज्वलन और विद्यालय गीत से हुई। इसके बाद सभी प्रतिभागी विद्यालयों ने चिट सिस्टम के माध्यम से क्रमवार अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। प्रत्येक विद्यालय ने अपनी फिल्मों के साथ बिहाइंड द सीन झलकियाँ और छात्र प्रतिनिधियों के भाषण प्रस्तुत किए। ओलंपस हाई के छात्रों द्वारा प्रस्तुत ऊर्जावान नृत्य कार्यक्रम ने पूरे माहौल को उत्साह और तालियों से भर दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. कुनाल शमशेर मल्ला ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें अपने सपनों का दृढ़ता से पीछा करने और कभी हार न मानने की प्रेरणा दी। वहीं प्रिंसिपल डॉ. ज्योति गुप्ता ने सभी विद्यालयों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। कार्यक्रम का समापन प्रमाणपत्र वितरण के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments