Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डपंचायत परिवार रजिस्टर में बाहरी लोगों के नाम दर्ज करने का आरोप,...

पंचायत परिवार रजिस्टर में बाहरी लोगों के नाम दर्ज करने का आरोप, प्रशासन सतर्क

देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून के पछुवादून क्षेत्र में जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर हाल ही में एक गंभीर मामला सामने आया है। पछुवादून के कई इलाकों में हिंदू अब अल्पसंख्यक हो गए है। जिसके बाद खुफिया एजेंसियों के साथ ही स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गया है। सूत्रों की मानें तो इन क्षेत्रों में कई मुस्लिम ग्राम प्रधानों पर बाहरी लोगों के नाम बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत के परिवार रजिस्टर में दर्ज कराने का आरोप है।
इतना ही नहीं पछुवादून के करीब 28 गांवों में हिंदू समुदाय अब अल्पसंख्यक बन चुका है। यह स्थिति स्थानीय जनसांख्यिकी में बड़े बदलाव का संकेत देती है और प्रशासन इस पर गंभीरता से नजर बनाए हुए है। सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों का मानना है कि यह प्रक्रिया योजनाबद्ध तरीके से की जा रही है ताकि क्षेत्र की जनसंख्या संरचना में बदलाव लाया जा सके।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे राशन कार्ड, बिजली-पानी के फर्जी बिल, फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच सुनिश्चित करें। उनका कहना है कि किसी भी स्तर पर फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments