Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डपेड़ पर चढ़कर भाजपा नेता ने दी आत्मदाह की चेतावनी

पेड़ पर चढ़कर भाजपा नेता ने दी आत्मदाह की चेतावनी

रुड़की : आज को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष जगजीवन राम ने रुड़की तहसील स्थित चकबंदी विभाग के कार्यालय में पेड़ पर चढ़कर आत्मदाह की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि वह चकबंदी कार्य में फर्जी आदेश के आधार पर दूसरों की जमीन हड़पने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की गई I जिससे नाराज होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है।

बुधवार सुबह भाजपा नेता तहसील पहुंचे और चकबंदी कार्यालय के सामने स्थित पेड़ के ऊपर पेट्रोल की बोतल लेकर चढ़ गए। जिसे देख प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मीडिया कर्मियों को तहसील से बाहर निकालते हुए कहा कि यहां पर धारा 144 लागू कर दी गई है। इसलिए सभी लोग बाहर चले जाएं।

जगजीवन राम का कहना है कि जिले के चकबंदी विभाग के अधिकारी, लेखपाल आदि की मिलीभगत से फर्जी आदेश कराकर किसानों की जमीन हड़पने का काम किया जा रहा है। इस विषय में कोई कार्यवाई न होने के कारण वह यह सब करने को मजबूर हो गये I

तहसील में बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे I और उन्हें मनाने का प्रयास करते रहे। सीओ विवेक कुमार ने बताया कि करीब दो घन्टे के कड़े प्रयास और आश्वासन के बाद भाजपा नेता को पेड़ से नीचे उतारा गया।
 
जानकारी के मुताबिक जगजीवन राम ने चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी को तीन दिसंबर को एक ज्ञापन दिया था। इसमें बताया गया था कि बेलड़ा और कुछ गांव में चकबंदी प्रकिया में बेईमानी की गई है। इस सम्बन्ध में कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई है, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments