Latest news
विरासत के संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित उत्तराखण्ड में व्यापक स्तर पर चलेंगे आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह में स्नातक उत्कृष्टता, नवाचार और राष्ट्र निर्माण का उत्सव देहरादून रोजगार मेले में 249 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, अब तक 12 लाख से अधिक युवा लाभान्वि... युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रू की सहायता राशि हस्तांतरि... मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में 8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण

[t4b-ticker]

Sunday, September 20, 2026
Homeउत्तराखण्डस्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख एकता परेड में उत्तराखंड की झांकी में...

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख एकता परेड में उत्तराखंड की झांकी में राज्य के विभिन्न रूप-रंगों की छटा बिखरी

देहरादून। गुजरात के केवडिया में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख आयोजित एकता परेड में उत्तराखंड की झांकी के माध्यम से देवभूमि की प्रकृति, संस्कृति और प्रगति के विभिन्न रूप-रंगों की छटा बिखरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भव्य एकता परेड का निरीक्षण करते हुए उत्तराखंड की झांकी और लोक कलाकारों के प्रदर्शन की ताली बजाकर सराहना भी की।
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के मुख्य समारोह में एकता परेड में देश के चुनिंदा आठ राज्यों के साथ उत्तराखंड को झांकी प्रदर्शन का गौरव मिला था। ‘अष्ट तत्त्व और एकत्व‘ की थीम पर आधारित उत्तराखंड की झांकी के माध्यम से एकता परेड में राज्य के धार्मिक स्थलों, नैसर्गिक सौंदर्य तथा सांस्कृतिक समृद्धि के साथ ही विकास विभिन्न आयामों को प्रदर्शित किया। सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक के नेतृत्व में उत्तराखंड की झांकी के साथ राज्य के लोक कलाकारों के दल ने लोकगीत की धुनों के साथ पारंपरिक नृत्य का प्रदर्शन किया। राज्य की झांकी के नोडल अधिकारी एवं सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान ने बताया कि एकता परेड में राज्य के इस प्रदर्शन को दर्शकों की व्यापक सराहना मिली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments