Latest news
कुम्भ मेला के दृष्टिगत सीएम ने हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी परिवार और समाज को जोड़ने तथा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यमः सीएम दो माह तक प्रदेशभर में संचालित होगा ‘जल-कृषि समृद्धि अभियान’: जलागम मंत्री केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गढ़वाली कविताओं की गूंज के साथ संपन्न हुआ 10 दिवसीय उत्तराखण्ड कौथिग मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन आपदा प्रबंधन दिवस की रूपरेखा तय मुख्य सचिव ने सभी विभागों को जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चैड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

[t4b-ticker]

Saturday, November 7, 2026
Homeउत्तराखण्डदेहरादून में होगा भारत के सबसे बड़े कॉमेडी फेस्टिवल का आयोजन

देहरादून में होगा भारत के सबसे बड़े कॉमेडी फेस्टिवल का आयोजन

देहरादून। भारतीय कॉमेडी के सुपरस्टार अपनी हास्य-व्यंग और विनोदपूर्ण आतिशबाजी से देहरादून को रोशन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित 3 दिवसीय डेरा कॉमेडी फेस्ट में सुनील ग्रोवर, ज़ाकिर खान, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, राजीव ठाकुर, चिंकी मिंकी, गोपाल दत्त और परितोष त्रिपाठी के लाइव शो होंगे।
यह पहली बार है जब बेहद लोकप्रिय ’द कपिल शर्मा शो’ की टीम एक ही फ़ेस्टिवल में शामिल होगी। सुनील ग्रोवर ने अमिताभ बच्चन, गुलज़ार और कपिल देव जैसी प्रसिद्ध हस्तियों की अपनी अद्भुत नक़ल के साथ कॉमेडी प्रेमियों के बीच अपनी ख़ास जगह बनाई है। कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा अपने ’धरम-सनी’ एक्ट्स से हमेशा दर्शकों को हँसा हँसाकर लोटपोट कर देते हैं। ज़ाकिर खान ने हाल ही में न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर गार्डन में शो करने वाले पहले हिंदी कलाकार बनकर इतिहास रचा है, और स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया में संभवतः उनके सबसे ज़्यादा प्रशंसक हैं। गोपाल दत्त एक मंझे हुए अभिनेता हैं, जिनका म्यूज़िकल कॉमेडी शो बेहद लोकप्रिय है। जुड़वाँ बहनें चिंकी मिंकी जिस तरह से एक साथ बोलती हैं, वह अपने आप में अनोखा है, जबकि राजीव ठाकुर अपने हास्यपूर्ण वन-लाइनर्स के लिए मशहूर हैं। पारितोष त्रिपाठी टेलीविज़न कार्यक्रमों में अपनी मज़ेदार हरकतों के लिए जाने जाते हैं और हास्य कविताएँ भी सुनाते हैं। डेरा कॉमेडी फ़ेस्ट का उद्घाटन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी करेंगे, और इस अवसर पर राज्य के प्रमुख अभिनेताओं जैसे सुधांशु पांडे, शिवांगी जोशी, वरुण बडोला, हिमानी शिवपुरी, बृजेंद्र काला, श्रुति पंवार, अंजलि तत्रारी, स्वाति सेमवाल, अभिलाष थापलियाल, प्रियांशु पैन्यूली, सुनीता राजवार और हेमंत पांडे को सम्मानित भी करेंगे। डेरा कॉमेडी फ़ेस्ट को भरत कुकरेती द्वारा रचा और क्यूरेट किया गया है, जो ’कॉमेडी सर्कस’, ’कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’, और ’द कपिल शर्मा शो’जैसे सबसे लोकप्रिय टेलीविज़न कार्यक्रमों के लेखक-निर्देशक रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments