Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य की रजत जयंती पर विशेष सत्र की तैयारियों का विधानसभा अध्यक्ष...

राज्य की रजत जयंती पर विशेष सत्र की तैयारियों का विधानसभा अध्यक्ष ने लिया जायजा

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले “रजत जयंती विशेष सत्र” की तैयारियों का आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विधानसभा भवन, देहरादून में पहुँचकर निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा परिसर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी की आगमन व्यवस्था, प्रोटोकॉल, अतिथियों के स्वागत, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अन्य आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक बिंदुओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएँ समयबद्ध एवं उच्चस्तरीय समन्वय के साथ पूर्ण की जाएँ, ताकि यह ऐतिहासिक सत्र उत्तराखंड की गरिमा और परंपरा के अनुरूप भव्य रूप में संपन्न हो। उन्होंने कहा कि यह विशेष सत्र देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत, 25 वर्षों की विकास यात्रा तथा आने वाले वर्षों की संभावनाओं पर केंद्रित रहेगा। यह सत्र राज्य की प्रगति, उपलब्धियों और संकल्पों को नई दिशा देने का कार्य करेगा। इस दौरान विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments