Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने दिव्यांग सशक्तिकरण कौशल विकास केंद्र का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने दिव्यांग सशक्तिकरण कौशल विकास केंद्र का किया उद्घाटन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर और काशीपुर में विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) के लिए स्पार्क मिंडा फाउंडेशन की डिजिटल शिक्षा पहल और आकर्षण कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन किया।
स्पार्क मिंडा फाउंडेशन, जो अग्रणी ऑटोमोटिव कंपोनेंट निर्माता, स्पार्क मिंडा समूह की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व शाखा है, द्वारा संचालित यह पहल युवाओं एवं दिव्यांगजनों को विशेष कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें उद्यमिता एवं रोज़गार के अवसरों के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। डिजिटल एजुकेशन कार्यक्रम के औपचारिक शुभारंभ के अवसर पर, एचपी द्वारा विशेष रूप से निर्मित डिजिटल एजुकेशन बस का भी शुभारंभ किया गया। यह बस उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कंप्यूटर साक्षरता एवं डिजिटल शिक्षा प्रदान करेगी। यह मोबाइल डिजिटल लैबोरेटरी के रूप में कार्य करेगी, जिससे ग्रामीण समुदायों को तकनीक आधारित शिक्षा और व्यावहारिक डिजिटल कौशल का अवसर प्राप्त होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments