Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री धामी का नमन, आंदोलनकारियों का होगा...

उत्तराखंड की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री धामी का नमन, आंदोलनकारियों का होगा भव्य सम्मान

देहरादून। उत्तराखंड की रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) के मौके पर 08 नवंबर को जनपद देहरादून में राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में तीन अलग-अलग स्थानों पर भव्य समारोह आयोजित किए जाएंगे। पुलिस लाईन रेसकोर्स में तहसील सदर एवं मसूरी के अन्तर्गत आने वाले राज्य आन्दोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं तहसील ऋषिकेश व डोईवाला के अंतर्गत आने वाले राज्य आंदोलनकारियों को पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में और परगना विकासनगर व चकराता के अंतर्गत आने वाले आंदोलनकारियों को तहसील विकासनगर में सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।
देहरादून रेसकोर्स स्थित पुलिस लाइन में 08 नवंबर को प्रातः 10 बजे से सम्मान समारोह आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित करेंगे। पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने ऋषिपर्णा सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने समारोह की सभी व्यवस्थाओं को समय से दुरूस्त करने के निर्देश दिए। सम्मान समारोह उन वीर आंदोलनकारियों को समर्पित होगा, जिनके अथक संघर्ष और बलिदान से उत्तराखंड राज्य का सपना साकार हुआ। राज्य आंदोलनकारियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके योगदान का सम्मान करेंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भी शामिल होंगे।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि रजत जयंती समारोह उत्तराखंड आंदोलन की ऐतिहासिक यात्रा को स्मरण करने और नई पीढ़ी को राज्य निर्माण के संघर्ष से प्रेरणा देने का एक प्रयास है। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आंदोलन की झलकियाँ दर्शाने वाली प्रदर्शनी और राज्य के विकास पर आधारित प्रस्तुति भी होगी। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर सजावट के साथ मंच व्यवस्था, अतिथि सत्कार, सुरक्षा, सांस्कृतिक प्रोग्राम, स्वच्छता एवं सफाई इत्यादि सभी व्यवस्थाओं को समयबद्धता से पूरा किया जाए। साथ ही ऋषिकेश और विकासनगर में आयोजित होने वाले भव्य समारोह की तैयारियों को भी शीघ्र पूरा किया जाए। बैठक में उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कपिल कुमार, सहायक निदेशक सूचना बद्री चन्द्र नेगी सहित वर्चुअल माध्यम से व्यवस्थाओं से जुड़े तमाम अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments