Latest news
कुम्भ मेला के दृष्टिगत सीएम ने हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी परिवार और समाज को जोड़ने तथा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यमः सीएम दो माह तक प्रदेशभर में संचालित होगा ‘जल-कृषि समृद्धि अभियान’: जलागम मंत्री केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गढ़वाली कविताओं की गूंज के साथ संपन्न हुआ 10 दिवसीय उत्तराखण्ड कौथिग मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन आपदा प्रबंधन दिवस की रूपरेखा तय मुख्य सचिव ने सभी विभागों को जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चैड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

[t4b-ticker]

Saturday, November 7, 2026
Homeउत्तराखण्डबिना लाइसेंस का चल रहे पशु केयर सेंटर पर प्रशासन ने लगाया...

बिना लाइसेंस का चल रहे पशु केयर सेंटर पर प्रशासन ने लगाया ताला; किया सील

देहरादून। बदमाश डॉग हाउस शिमला बायपास रोड पर अवैध रूप से संचालित एक व्यावसायिक डॉग केयर सेंटर को जिलाधिकारी सविन बंसल के आदेशों के क्रम आज उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी एवं टीम ने सील किया गया। हाउस में पाए गए सभी 10 जानवर श्वान एवं बिल्ली एंजीओ को सौंपे जाएंगे। शहर में श्वान द्वारा काटने की बढती घटना पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए जनपद बिना लाईसेंस चल रही पैट शॉप, केयरिंग सेंन्टर प्रवर्तन कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
जिले अवैध पेट शॉप एवं केयर संेटर की शिकायतों तथा प्रतिबन्धित प्रजाति के श्वान राने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने कमिटी गठित करते हुए जांच कराई गठित जाँच कमेटी द्वारा बदमाश बोर्डिंग फैसिलिटी की स्थलीय उपरांत जॉच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी। जाँच कमेटी द्वारा उपरोक्त बदमाश बोर्डिंग फैसिलिटी में पहुँच कर यह पाया गया कि तिमंजिला मकान में बोर्डिंग फैसिलिटी का बैनर लगा हुआ था जिसमें बदमाश बोर्डिंग हाउस एण्ड क्रोकरी का जीएसी नम्बर एंव अन्य विवरण लिखा गया था।
कमेटी के सदस्य द्वारा मुख्य द्वार पर कई बार घंटी बजाने के बाद भी कोई उत्तर नहीं मिला। कमेटी के सदस्य द्वारा देखा गया कि तीसरे मंजिल पर दो व्यक्ति कार्य कर रहे है। अतः कमेटी के सदस्यों ने उनसे बात करने के लिय ऊपर जाने का निर्णय लिया। प्रथम मंजिल में कमेटी के सदस्यों द्वारा कोई पशु नहीं देखा गया। दूसरी मंजिल में दो पर्शियन बिल्लियां घूमते हुए मिली, एंव बालकनी में सात-आठ पक्षी थी। बालकनी को अंदर से तार बाड़ किया गया था। तीसरी मंजिल में चार श्वान पशु एक कमरे में बंद पाये गये, जिनमें एक ळवसकमद त्मजतपमअमत एंव एक च्पजइनसस था। 5 तीसरी मंजिल में कार्य कर रहें दो व्यक्तियों को सम्पर्क करने पर उनके द्वारा यह बताया गया कि वे यहां पर वैल्डिंग का कार्य कर रहें है। और बिना अनुमति के बिना घर में घुसने से रोका गया तथा किसी प्रकार का सहयोग नही किया गया। हाउस में पैट्स को रखने हेतु किसी भी प्रकार की उचित व्यवस्था नहीं है और न ही वैध लाईसेंस दिखाया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments