Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डस्कूल प्रबन्धन ने टीसी देने से की आनाकानी, डीएम तक पहुंचा मामला...

स्कूल प्रबन्धन ने टीसी देने से की आनाकानी, डीएम तक पहुंचा मामला तो 2 दिन में जारी हुई टीसी; फीस माफ

देहरादून। विगत दिवस 13 नवम्बर 2025 को चन्दर रोड निवासी नाजमा खातून ने डीएम से गुहार लगाई कि उनके बेटे समद अली ने ब्रूकलीन स्कूल से 08 वीं की परीक्षा उर्तीण तथा 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत् है। विद्यालय की फीस अधिक होने के कारण वह उस स्कूल में बच्चे की पढाई जारी रखने में सक्षम नही है। आगे की पढाई अन्य स्कूल से कराना चाहती हैं तथा जून से अक्टूबर तक की फीस स्कूल में जमा न करवा पाने के कारण स्कूल प्रबन्धन टीसी नही दे रहा है,जिससे बच्चे की पढाई बाधित हो रही है। पति दिव्यांग है तथा वह फीस भरने में असमर्थ है।
महिला की दयनीय हालत देखते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को दो दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के संज्ञान लेते ही स्कूल प्रबन्धन ने बालक की फीस माफ करते हुए टीसी निर्गत कर दी है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जिलाधिकारी के निर्देश पर आख्या प्रस्तुत करने हुए बताया कि प्रार्थिनी नाजमा के पुत्र समद अली की फीस माफ करते हुए स्कूल प्रबन्धन द्वारा टीसी निर्गत कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments