Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Tuesday, October 27, 2026
Homeउत्तराखण्डदिव्यांग और वृद्धजनों के लिए 4-11 दिसंबर तक दून में विशेष सेवा...

दिव्यांग और वृद्धजनों के लिए 4-11 दिसंबर तक दून में विशेष सेवा शिविर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में दिव्यांग व वृद्धजनों को दैनिक जीवन में उपयोगी सहायक उपकरण उपलब्ध कराने व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 04 से 11 दिसंबर तक विभिन्न स्थानों पर वृहद शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा। साथ ही चिकित्सा जांच के आधार पर उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप व्हीलचेयर, वॉकर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, ट्राईसाइकिल सहित कई प्रकार के सहायक उपकरणों की पहचान की जाएगी। चिन्हीकरण के पश्चात पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क सहायक उपकरण बांटे जाएंगे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले 04 दिसंबर को रायपुर ब्लॉक सभागार से शिविर की शुरुआत की जाएगी। उसके बाद 05 दिसंबर को सहसपुर ब्लाक सभागार, 06 दिसंबर को विकास नगर के पंचायत भवन सभावाला, 07 दिसंबर को डोईवाला के मिलन केंद्र दुधली, 09 दिसंबर को नगर निगम ऋषिकेश सभागार, 10 दिसंबर को मसूरी नगर पालिका सभागार और 11 दिसंबर को सहिया (कालसी) के सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज में शिविर लगाया जाएगा।
इन सभी शिवरों में आवेदकों को राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत वृद्धजन एवं एडिप योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों का परीक्षण होगा। जिसके लिए दिव्यांगजनों को सर्वप्रथम यूडीआईडी कार्ड की कॉपी और ग्राम प्रधान, सभासद व पार्षद द्वारा 22500 की मासिक आय प्रमाण पत्र लेकर आना होगा। वहीं दूसरी ओर बृद्धजनो को आधार कार्ड की कॉपी और प्रधान से 15,000 हज़ार की मासिक आय का प्रमाण पत्र लेकर आना होगा। इसके बाद उनका पंजीकरण आसानी से हो पाएगा। समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के 60 से अधिक वृद्धजनों को शिविर के माध्यम से पंजीकरण किया जाएगा। उसके बाद उन्हें निशुल्क सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि देहरादून जनपद में सात कैंप लगने हैं। जिसमें प्रत्येक ब्लाक और नगर पालिका क्षेत्र शामिल है। उन्होंने बताया कि इन शिविर के माध्यम से जनपद के वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को आसानी से पंजीकृत किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments