Latest news
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी 78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति एफडीए की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक

[t4b-ticker]

Saturday, October 24, 2026
Homeउत्तराखण्डदेहरादून में होगा जनसंपर्क का “महाकुंभ”, 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस...

देहरादून में होगा जनसंपर्क का “महाकुंभ”, 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस 13-15 दिसंबर तक

देहरादून। देहरादून 13 से 15 दिसंबर तक देशभर के जनसंपर्क एवं कम्युनिकेशन प्रोफेशनल्स के भव्य संगम का केंद्र बनने जा रहा है, जब पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया की 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस यहां आयोजित की जाएगी। पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक के अनुसार यह जनसंपर्क क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित वार्षिक कॉन्फ्रेंस है, जिसमें सरकारी विभागों, कॉर्पोरेट, पीएसयू, अकादमिक संस्थानों और मीडिया जगत से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि जुटेंगे।
इस थीम के अंतर्गत यह विचार किया जाएगा कि आने वाले वर्षों में पब्लिक रिलेशंस राष्ट्रनिर्माण, तकनीक, संवाद और जनभागीदारी के क्षेत्र में कैसी अग्रणी और निर्णायक भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दोपहर 3.30 बजे किया जाएगा। उद्घाटन सत्र में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी विशिष्ट अतिथि तथा सांसद नरेश बंसल सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके बाद सम्मेलन के तकनीकी सत्रों की शुरुआत होगी, जिनमें थीम आधारित चर्चाएँ, नवाचार और उत्तराखंड की विकास यात्रा पर केंद्रित सत्र शामिल होंगे।
वक्ता राज्य की 25 वर्षों की विकास यात्रा और भविष्य की प्राथमिकताओं पर विचार रखेंगे। आर. मीनाक्षी सुंदरम, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, बंशीधर तिवारी तथा प्रो. दुर्गेश पंत शामिल होंगे। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सम्मेलन के समापन का शुभारंभ करेंगे। उत्तराखंड की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और पारंपरिक व्यंजनों की मेजबानी इस सम्मेलन को विशेष बनाएगी। इस वर्ष रूस से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति सम्मेलन को एक अंतरराष्ट्रीय आयाम प्रदान कर रही है। यह तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन जनसंपर्क जगत को नए विचारों, नीतिगत चर्चाओं, नवाचारों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का व्यापक मंच उपलब्ध कराएगा। देहरादून इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय जनसंपर्क मानचित्र पर अपनी विशेष पहचान दर्ज कराने जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments