Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeस्वास्थ्यनुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिखाया आमजन को निजी अस्पतालों की लूट...

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिखाया आमजन को निजी अस्पतालों की लूट वापसी का रास्ता

अभिनव थापर ने कोरोना पीड़ितों से बिल एकत्रित करने के लिये प्रदेशभर में “लड़ाई अभी बाकी है, हिसाब अभी बाकी है” अभियान चलाया हुआ है । अब तक उन्होंने मीडिया और घर-घर पर्चों के माध्यम से इस अभियान को चलाया, किन्तु आज उनकी टीम ने एक नए तरीके से ” नुक्कड़ नाटक ” के द्वारा इंदिरानगर- वसंत विहार क्षेत्र से आमजन का जनजागरण चलाया है।

देहरादून: कोरोना महामारी की दोनों-लहरों ने एक ओर देश भर में त्राहिमाम मचाया तो वहीं संकट की इस घड़ी में अवसर ढूंढ निजी अस्पतालों ने लोगों को जमकर लूटा।

संकट की घड़ी में निजी अस्पतालों की ओर से मचाई गई लूट को वापस लेने के लिए देहरादून निवासी अभिनव थापर ने सुप्रीम कोर्ट, नई दिल्ली में जनहित याचिका दायर की है। इस पर माननीय सुप्रीम कोर्ट की संयुक्त पीठ ने इस याचिका के निजी अस्पतालों द्वारा लिए गए अत्याधिक बिल चार्ज की अनियमिताओं, मरीजों को रिफंड जारी करने व पूरे देश के लिये सुनिश्चित गाइडलाइंस जारी करने के संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय, केंद्र सरकार और फिर समस्त राज्यों को जवाब-तलब किया।

अभिनव थापर ने कोरोना पीड़ितों से बिल एकत्रित करने के लिये प्रदेशभर में “लड़ाई अभी बाकी है, हिसाब अभी बाकी है” अभियान चलाया हुआ है । अब तक उन्होंने मीडिया और घर-घर पर्चों के माध्यम से इस अभियान को चलाया, किन्तु आज उनकी टीम ने एक नए तरीके से ” नुक्कड़ नाटक ” के द्वारा इंदिरानगर- वसंत विहार क्षेत्र से आमजन का जनजागरण चलाया है।

कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन कर निजी अस्पतालों की खुली लूट दिखाई । इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक में कोरोना में हुई समस्याओं जैसे हस्पतालों में प्लाज्मा, बेड न मिलना, दवाइयों की उपलब्धता, मरीजों से पैसे की लूट को दर्शाया गया। उल्लेखनीय है कि अभिनव थापर, विजयपाल रावत और उनके साथियों द्वारा कोरोना-काल मे ” COVID HELP CENTER UK ” व्हाट्सएप ग्रुप से समूचे उत्तराखंड में हजारों परिवारों की मदद की थी। अब अभिनव थापर की टीम ” नुक्कड़ नाटकों ” के माध्यम से लोगो को हस्पतालों से हुई लूट व उनके अत्यधिक बिल वापसी के संबध में जनजागरण चलाएगी, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को उनकी बिल वापसी लड़ाई में मदद मिल सके।

सुप्रीम कोर्ट में पूरे भारत के लगभग 1 करोड़ कोरोना मरीजों के बिल वापसी के लिये जनहित-याचिका के माध्यम से संघर्ष कर रहे निवासी अभिनव थापर ने कहा कि चूंकि अभी यह मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है अतः बिल एकत्रित करने के लिये ” लड़ाई अभी बाकी हिसाब है, हिसाब अभी बाकी है ” अभियान के तहत उनकी हर संभव न्यायसंगत कोशिश रहेगी कि हर नागरिक को उनसे हस्पतालों द्वारा लूटे हुए पैसे की वापसी के संबंध में माननीय सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में लाया जा सके। इसके लिए जनता के विशेष सुझाव मिलने के साथ उनका समर्थन भी मिल रहा है, अतः अब उन्होंने नुक्कड़ नाटकों से भी जनजागरण अभियान का रास्ता चुना।

इंदिरा नगर स्थित मॉल में हुए नुक्कड़ नाटक में कलाकार नीतीश, साहिल, अभिषेक, मीनाक्षी, श्यामल व करीना ने निजी अस्पतालों द्वारा की लूट से हुई जनता को परेशानी को दिखाया, और आमजन ने उनके प्रयासों में साथ देने के लिये प्रण लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments