Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डजन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान सफल बनाने उतरी भाजपा

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान सफल बनाने उतरी भाजपा

देहरादून। धामी सरकार के जन जन की सरकार, जन जन के द्वार अभियान को व्यापक जनसहभागिता से सफल बनाने हेतु भाजपा संगठन मैदान में उतर रहा है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर सभी 970 न्याय पंचायत में होने वाले इन कार्यक्रमों को लेकर मंत्रियों, विधायकों, दायित्वधारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों को समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अभियान के प्रदेश समन्वयक एवं प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 दिसंबर से अगले 45 दिनों तक संचालित होने वाले प्रदेश सरकार के कार्यक्रमों में पार्टी सक्रिय भूमिका निभाएगी। संगठन की तरफ से निर्धारित समन्वयक सुनिश्चित करेंगे कि न्याय पंचायत स्तर पर होने वाले इस अभियान में अधिक से अधिक जनता की सहभागिता हो। जिसके तहत पार्टी का प्रयास होगा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आम लोगों तक पहुंचे। वहीं जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ प्राप्त हो, इसके लिए हमारे कार्यकर्ता कार्यक्रमों में सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करेंगे। हमारा लक्ष्य है कि इस अभियान के तहत लगने वाले कैंपों में संबंधित क्षेत्र के सभी लोगों को योजनाओं की जानकारी एवं लाभ मिल सके। इन कैंपों में जनता से जुड़ी तमाम समस्याओं को सुनकर, उसका मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया जायेगा। सरकार में मंत्री, सांसद एवं सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के साथ, जनता की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। साथ कैंपों में सम्मिलित होने वाले विभागों और उससे संबंधित सभी विषयवार जानकारी को सोशल मीडिया आदि तमाम माध्यमों से जनता में प्रसारित करने का काम भी करेंगे।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चैहान ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय विधानसभावार समन्वयकों की जानकारी देते हुए बताया कि जिन क्षेत्रों में पार्टी के विधायक हैं वहां वे समन्वय का कार्य देखेंगे। वहीं शेष क्षेत्रों में दायित्वधारी इस भूमिका का निर्वहन करेंगे, जिसमें क्रमशः बद्रीनाथ विजय कपरवाण, प्रताप नगर गीता रावत, चकराता विनय रहेला, ज्वालापुर कैलाश पंत, लक्सर शोभाराम प्रजापति, हरिद्वार ग्रामीण डॉक्टर जयपाल चैहान, भगवानपुर सुनील सैनी, झबरेड़ा ओमप्रकाश जगदम्बग्नि, पिरान कलियर देशराज कर्नवाल, खानपुर सुरेंद्र मोगा, मंगलौर श्यामवीर सैनी, पिथौरागढ़ धारचूला गणेश भंडारी, द्वाराहाट शिव सिंह बिष्ट, अल्मोड़ा शंकर कोरंगा, लोहाघाट श्याम नारायण पांडे, हल्द्वानी बलराज पासी, जयपुर सरदार मंजीत सिंह, बाजपुर दीपक मेहरा, किच्छा सुरेश भट्ट, नानकमत्ता दिनेश आर्य, खटीमा उत्तम दत्ता, यमुनोत्री गीता राम गौड़ चंपावत मुकेश मेहराणा प्रमुख हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments