Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डआध्यात्मिक गुरु एवं आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर...

आध्यात्मिक गुरु एवं आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के नेतृत्व में दुनिया 21 दिसंबर को एक साथ ऑनलाइन ध्यान करेगी

देहरादून। विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर 21 दिसंबर को आध्यात्मिक गुरु एवं आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के नेतृत्व में पूरी दुनिया एक साथ ऑनलाइन ध्यान करेगी। यह वैश्विक ध्यान सत्र वे शाम 8ः30 बजे आयोजित करेंगे, जिसमें भारत सहित विश्व के अनेक देशों से लाखों लोग इसमें भाग लेकर शांति, संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे।
गुरुदेव ने इस अवसर पर ध्यान के लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ध्यान मानसिक तनाव को कम करने, एकाग्रता बढ़ाने, भावनात्मक संतुलन बनाए रखने और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में अत्यंत सहायक है। आज की तेज़ रफ्तार जीवनशैली में ध्यान व्यक्ति को भीतर से सशक्त और शांत बनाता है।
यह सामूहिक ऑनलाइन ध्यान कार्यक्रम https://aoliv.in/wmdlive
के माध्यम से यूट्यूब पर लाइव प्रसारित किया जाएगा , जिससे दुनिया के कोने-कोने से लोग इस पावन अवसर से जुड़ सके। गुरुदेव कहते हैं ध्यान को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और व्यक्तिगत शांति के साथ-साथ विश्व शांति की दिशा में योगदान दें। गुरुदेव कहते हैं कि जब व्यक्ति ध्यान करता है, तो समाज और विश्व में सकारात्मक परिवर्तन स्वतः आने लगता है। आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित इस वैश्विक कार्यक्रम ने यह सिद्ध किया कि तकनीक के माध्यम से भी पूरी मानवता को एक सूत्र में जोड़कर शांति और सद्भाव का संदेश दिया जा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments