Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Saturday, September 12, 2026
Homeउत्तराखण्डयमुनोत्री को मिली बड़ी सौगात, सड़क एवं मोटर पुल की सीएम ने...

यमुनोत्री को मिली बड़ी सौगात, सड़क एवं मोटर पुल की सीएम ने की घोषणा

उत्तरकाशी। जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सांकरी विंटर फेस्टिवल में यमुनोत्री विधान सभा को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुरोध पर यमुनोत्री विधानसभा को वषों से पूर्व की मांग को पूरी कर डांडगांव छानी से टटाऊ महाविद्यालय बड़कोट तक सड़क एवं मोटर पुल निर्माण की घोषणा की है।
श्री चौहान ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों मे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सीएम गंभीर है और मुख्यमंत्री ने हमारे जिले के अंतिम छोर पर पहुंचकर एक बहुत बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र मे अनेक योजनाओं को धरातल में उतारा जायेगा और यह युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और विजन से ही संभव है। उन्होंने कहा कि अगर, पर्यटन की योजनाओं को धरातल पर उतारा गया तो यह न केवल रोजगार का सृजन करेगा, बल्कि क्षेत्र से पलायन को पूरी तरह से रोकने में सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र मे रोजगार, शिक्षा और अस्पताल को लेकर उन्होंने फोकस किया है और यमुनोत्री को विकास की दौड़ मे आगे लाने के लिए वह पूरा प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान विधायक पुरोला दुर्गेश लाल,जिलापंचायत के अध्यक्ष रमेश चौहान,जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान जी,राज्यमंत्री जगत चौहान ,जिला प्रभारी नवीन ठाकुर,पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा,पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम डोभाल, पूर्व विधायक मालचंद,जिला महामंत्री परशुराम जगूड़ी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, हरिमोहन समेत भारी संख्या में मौजूद रहे है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments