Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डसुदूरवर्ती भौंर क्षेत्र के विद्यालय को मुख्यमंत्री की सौगात

सुदूरवर्ती भौंर क्षेत्र के विद्यालय को मुख्यमंत्री की सौगात

रूद्रप्रयाग। जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय भौंर का जल्द ट्रीटमेंट होने जा रहा है। लंबे समय से विद्यालय की हालत काफी नाजुक होने से हर समय बच्चों की जान का खतरा बना रहता है। किसी भी हादसा हो जाए, कहा नहीं जा सकता। बरसाती सीजन में स्कूल को बंद करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में क्षेत्र की जनता काफी परेशान थी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के संज्ञान ना लेने से क्षेत्र की जनता में मायूसी बनी थी। ऐसे में एक दिन जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी क्षेत्र में पहुंचे तो ग्रामीण जनता उनके सामने नतमस्तक हो गई और स्कूल के ट्रीटमेंट की मांग की। सीएम ने मौके पर ही डीएम को निर्देश दिए, जिसके बाद अब जाकर ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। लंबे संघर्ष के बाद ग्रामीणों की मुराद पूरी हो पाई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुदूरवर्ती क्षेत्र भौंर के निरीक्षण के दौरान क्षेत्रवासी राजकीय प्राथमिक विद्यालय भौंर के जर्जर भवन तथा किचन की मरम्मत का मामला संज्ञान में लाए थे। स्थानीय लोगों ने विद्यालय की दयनीय स्थिति से अवगत कराते हुए बच्चों की सुरक्षा एवं शैक्षणिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए तत्काल मरम्मत को लेकर धनराशि उपलब्ध कराने का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया था। मुख्यमंत्री ने मौके पर विद्यालय की जर्जर स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया तथा जिलाधिकारी प्रतीक जैन को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। शिक्षा विभाग की ओर से तत्परता दिखाते हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय भौंर के भवन एवं किचन की मरम्मत को लेकर 14 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया गया। प्रस्ताव प्राप्त होते ही जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, सुविधा एवं भविष्य को प्राथमिकता देते हुए बिना विलंब किए संबंधित विभाग को 14 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर उपलब्ध करा दी है। इस त्वरित निर्णय से विद्यालय भवन एवं किचन की मरम्मत का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा, जिससे बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा। जिलाधिकारी की इस संवेदनशील एवं त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों में प्रसन्नता का माहौल है। क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा जिलाधिकारी प्रतीक जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन की यह तत्परता सुदूरवर्ती क्षेत्रों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments