Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeउत्तराखण्डमसूरी के टाउनहॉल परिसर में अराजक तत्वों ने जमकर की तोड़फोड़

मसूरी के टाउनहॉल परिसर में अराजक तत्वों ने जमकर की तोड़फोड़

देहरादून। पहाड़ों की रानी मसूरी में विंटर कार्निवल के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को लेकर प्रशासन और पालिका सख्त हो गया है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। घटना पर एसडीएम मसूरी राहुल आनंद और नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। घटना के बाद टाउन हॉल और उसके आसपास सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
मसूरी विंटरलैंड कार्निवल के तहत टाउन हॉल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम उस समय विवादों में आ गया, जब बीती देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने टाउनहॉल परिसर में तोड़फोड़ कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इस घटना को लेकर प्रशासन और नगर पालिका ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। घटना को लेकर एसडीएम मसूरी राहुल आनंद और नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।
दोनों अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि टाउन हॉल एक महत्वपूर्ण सरकारी संपत्ति है और विंटरलैंड कार्निवल का आयोजन मसूरी की जनता और पर्यटकों के मनोरंजन के उद्देश्य से किया जा रहा है, न कि अराजकता फैलाने के लिए। एसडीएम राहुल आनंद ने कहा कि कार्निवल के दौरान कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात हुए कार्यक्रम के दौरान टाउन हॉल परिसर में अभद्रता के साथ-साथ तोड़फोड़ की गई, जिसका प्रशासन ने संज्ञान ले लिया है।
नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने बताया कि टाउन हॉल और उसके आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर उन सभी लोगों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। एसडीएम मसूरी ने कहा कि नियमों के तहत सभी चिन्हित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। प्रशासन और नगर पालिका ने आम जनता और पर्यटकों से भी अपील की है कि वे विंटर कार्निवल का आनंद शांति और अनुशासन के साथ लें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments