Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Tuesday, October 27, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा जिला महामंत्री संजीव चौधरी ने किया गंगा पूजन

भाजपा जिला महामंत्री संजीव चौधरी ने किया गंगा पूजन

हरिद्वार। भाजपा जिला महामंत्री संजीव चौधरी ने हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर संजीव चौधरी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिला जो विश्वास उन जताया है। उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरा प्रयास करेंगे। पार्टी की रीति नीति को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में हरिद्वार की पांचो सीटों पर भगवा लहराएगा। चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निरंतर प्रदेश के विकास के लिए योजनाएं लागू कर रहे हैं।
लव जिहाद, लैंड जिहाद, नक़ल जिहाद, यूसीसी क़ानून और धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए क़ानून बनाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे देश के सामने एक उदाहरण पेश किया है। चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में भारत की ताक़त का लोहा मनवाया है।
स्वामी ऋषिश्वरानन्द एवं राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा भारतीय जनता पार्टी में ज़िम्मेदारी मिलना बहुत गर्व का विषय है। संजीव चौधरी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। गंगा पूजन में सह जिला प्रभारी दीपक, योगी आशुतोष धमीजा, पार्षद हरविंदर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता उज्ज्वल पण्डित, जिला उपाध्यक्ष तरुण नैय्यर, अरविंद कुमार, पुष्पेंद्र गुप्ता, स्नेहलता चौहान, ममता झा, नरेंद्र चौहान, पंकज सवन्नी आदि भी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments