Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Tuesday, October 27, 2026
Homeउत्तराखण्डपूर्णागिरि यात्रा होगी बारहमासी, मुख्यमंत्री धामी का बड़ा कदम

पूर्णागिरि यात्रा होगी बारहमासी, मुख्यमंत्री धामी का बड़ा कदम

चम्पावत। विश्वप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम की यात्रा को वर्षभर संचालित करने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल की है। मुख्यमंत्री की घोषणा को धरातल पर उतारने की दिशा में अब ठोस प्रगति दिखाई देने लगी है। इसी क्रम में जनपद चम्पावत के टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत किरोडा नाले पर प्रस्तावित पुल निर्माण को शासन स्तर से प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
किरोडा नाले पर 480 मीटर लंबाई तथा 120 मीटर स्पैन वाले इस पुल के निर्माण के लिए कुल 48.37 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। यह स्वीकृति मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 1984/2015 के अंतर्गत जारी की गई है। परियोजना की ई-डीपीआर ब्रिज कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (ब्रिडकुल), हल्द्वानी इकाई द्वारा प्रस्तुत की गई थी, जिसे शासन स्तर पर परीक्षण के बाद मंजूरी मिली।
मुख्यमंत्री की इस पहल का उद्देश्य मां पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं को वर्षभर सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है। बारहमासी यात्रा से न केवल श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा, बल्कि क्षेत्रीय पर्यटन को भी मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और परिवहन, होटल तथा अन्य पर्यटन आधारित व्यवसायों को गति मिलेगी।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने पुल निर्माण की स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। पुल के निर्माण से टनकपुर नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और अधिक सुगम होगा तथा मां पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों और यात्रियों को शीघ्र इसका लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री धामी की यह पहल न केवल धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देगी, बल्कि चम्पावत जनपद के समग्र विकास में भी मील का पत्थर साबित होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments