Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Sunday, July 26, 2026
Homeउत्तराखण्डनए साल पर जाम थामने वालों के 62 वाहन सीज

नए साल पर जाम थामने वालों के 62 वाहन सीज

देहरादून। नए साल के जश्न में हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस ने जमकर कार्रवाई की। राजधानी देहरादून में भी पुलिस ने नए साल के जश्न में खलल डाल रहे हुड़दंगियों को साल के पहले ही दिन पुलिस थानों की सैर कराई। देहरादून पुलिस ने 31 दिसंबर की रात 10 बजे से 1 जनवरी की सुबह 3 बजे तक 62 वाहनों को अलग-अलग कारणों में न केवल सीज किया, बल्कि उनके चालकों को गिरफ्तार भी किया। देहरादून जिले में साल 2026 का पहला मुकदमा रायवाला थाने में दर्ज किया गया।
देहरादून पुलिस ने देर रात तक चेकिंग अभियान चलाया। हालांकि पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ ही कार्रवाई की, जो शराब पीकर या तो गाड़ी चला रहे थे या तेज गति से गाड़ी सड़कों पर दौड़ा रहे थे। देहरादून पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 62 वाहनों को पुलिस ने 5 घंटे के भीतर सीज किया है। जबकि उनके चालकों को भी गिरफ्तार किया है। यह वह सभी लोग हैं जो नए साल का जश्न मना कर या तो मसूरी से आ रहे थे या मसूरी जा रहे थे। देहरादून के आस पास के इलाकों में भी पुलिस की पैनी नजर थी। लिहाजा, अलग-अलग जगह पर भी पुलिस ने हुड़दंगियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
राजधानी देहरादून जिले में साल 2026 का पहला मुकदमा रायवाला थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ है। थाने में यह मामला आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि 12 बजे के बाद पुलिस ने देसी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह का कहना है कि देर रात तक चले चेकिंग अभियान के आंकड़े अभी आ रहे हैं। हमने पहले ही लोगों से अपील की थी कि शराब पीकर गाड़ी ना चलाएं। ये चेकिंग आज भी जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments