Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डअब बदलाव चाहती है उतराखंड की जनता: प्रीतम सिंह

अब बदलाव चाहती है उतराखंड की जनता: प्रीतम सिंह

देहरादून : मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह अपने गृह क्षेत्र चकराता विधानसभा के जौनसार स्थित क्वांसी क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। उनके लिए मिनी स्टेडियम पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया I जहाँ उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए एक बार फिर से भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में तेजी से महंगाई बढ़ रही है। अब लोग बदलाव चाहते हैं। पार्टी ने बड़े-बड़े वादे तो किए, लेकिन आजतक पूरे नहीं हो पाए हैं।

प्रीतम ने भाजपा को निशाने पर रखते हुए कहा कि उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है, लोग बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जुमलेबाज भाजपा सरकार ने प्रदेशवासियों से कई बड़े वादे किए, जो आज तक पूरे नहीं हुए। साथ ही भाजपा सरकार बनने से जनजाति क्षेत्र जौनसार बावर का विकास पूरी तरह ठप पड़ गया है। पूर्व की कांग्रेस सरकार के शासनकाल में जौनसार बावर में कई बड़े विकास कार्य शुरू हुए थे I लेकिन भाजपा सरकार के आने से वह सभी बड़े विकास कार्य रुक गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments