Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डयुवा शक्ति विकास की नई नींव रख बदलेगी प्रदेश का भाग्य: मुख्यमंत्री

युवा शक्ति विकास की नई नींव रख बदलेगी प्रदेश का भाग्य: मुख्यमंत्री

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भा.ज.यु.मो. के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या ने मंगलवार को श्रीनगर में युवा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग कर जनसभा को संबोधित किया ।

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं के बीच आकर अपने को गौरवशाली महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा युवा वह होता है जिसके पैरों में गति होती है, जिसकी आवाज एवं इरादे बुलंद होते हैं, असंभव को संभव बनाना जानता हो, एवं जो अपने लक्ष्य को भलीभांति साधना जानता हो। हमारी युवा शक्ति प्रदेश में विकास की नई नींव रखने के साथ प्रदेश के भाग्य को बदलेगी। प्रदेश सरकार की यह प्राथमिकता है की युवाओं को नए अवसर प्रदान करवाएं । प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 24000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वात्सल्य योजना, महालक्ष्मी किट जैसी तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, भा.ज.यु.मो. प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, भा.ज.यु.मो. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments