Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री के विजन व जिलाधिकारी के प्रयासों से त्यूणी को आधुनिक लाइब्रेरी...

मुख्यमंत्री के विजन व जिलाधिकारी के प्रयासों से त्यूणी को आधुनिक लाइब्रेरी की सौगात

देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के शिक्षा-प्रेरित विज़न एवं जिलाधिकारी सविन बंसल के सशक्त नेतृत्व में जनपद देहरादून के दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्र त्यूनी में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और ठोस उपलब्धि दर्ज की गई है। सार्वजनिक पुस्तकालय (लाइब्रेरी) की मरम्मत एवं फर्नीचर व्यवस्था हेतु रु0 12.00 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से प्रथम किस्त के रूप में 60 प्रतिशत धनराशि रु0 7.20 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है। जिलाधिकारी के त्यूनी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं संकल्प जनजातीय उत्थान फांउडेशन समिति द्वारा जिलाधिकारी से पुस्तकालय बनाने का अनुरोध किया गया था, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण निर्माण विभाग, प्रखण्ड देहरादून के माध्यम से त्यूनी में सार्वजनिक पुस्तकालय की मरम्मत एवं फर्नीचर व्यवस्था हेतु रु0 12.20 लाख का प्राक्कलन के अनुसार धनराशि स्वीकृत करते हुए प्रथम किस्त जारी कर दी है।
जिला प्रशासन के सत्त प्रयासों से जनपद देहरादून के दूरस्थ क्षेत्र त्यूनी में शिक्षा अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। त्यूनी में सार्वजनिक पुस्तकालय (लाइब्रेरी) की मरम्मत एवं फर्नीचर व्यवस्था हेतु रु0 12.20 लाख का प्राक्कलन तैयार किया गया था, जिसमें से रु0 12.00 लाख की धनराशि स्वीकृत करते हुए प्रथम किस्त के रूप में 60 प्रतिशत अर्थात रु0 7.20 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है। अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण निर्माण विभाग, प्रखण्ड देहरादून द्वारा 03 दिसम्बर 2025 के माध्यम से त्यूनी में सार्वजनिक पुस्तकालय की मरम्मत एवं फर्नीचर व्यवस्था हेतु रु0 12.20 लाख का प्राक्कलन तैयार कर मुख्य शिक्षा अधिकारी, मयूर विहार, देहरादून को प्रस्तुत किया गया था। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में उक्त प्रस्ताव को जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास की शासी परिषद की आहूत बैठक में सम्मिलित किया गया, जहाँ शासी परिषद के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा रु0 12.00 लाख (रुपये बारह लाख मात्र) की धनराशि स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया।
स्वीकृत धनराशि में से 60 प्रतिशत अर्थात रु0 7,20,000/-(रुपये सात लाख बीस हजार मात्र) अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण निर्माण विभाग, देहरादून को भुगतान हेतु जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास के निर्धारित बैंक खाते से चौक निर्गत कर दिया गया है। शेष 40 प्रतिशत धनराशि रु0 4,80,000/-(रुपये चार लाख अस्सी हजार मात्र) की धनराशि उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं तृतीय पक्ष द्वारा जाँच आख्या प्राप्त होने के उपरान्त जारी की जाएगी।
मा0 मुख्यमंत्री की दूरस्थ क्षेत्रों तक समान शिक्षा अवसर उपलब्ध कराने की नीति को धरातल पर उतारते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन शिक्षा अधोसंरचना को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर ठोस एवं परिणामोन्मुखी कार्य कर रहा है। त्यूनी जैसे दुर्गम क्षेत्र में पुस्तकालय सुविधा का सुदृढ़ीकरण विद्यार्थियों को अध्ययन, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं ज्ञानवर्धन के लिए सशक्त मंच प्रदान करेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त जनपद सहित दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुविधाओं का विस्तार जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुस्तकालय जैसी सुविधाएँ विद्यार्थियों में अध्ययन संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी सहायक सिद्ध होंगी। जिला प्रशासन शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर क्रांतिकारी एवं परिणामोन्मुखी कदम उठा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments