Latest news
राज्यपाल ने लोक भवन के मुख्य प्रवेश द्वार का किया लोकार्पण जिला योजना समिति निर्वाचन की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति, सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र ... भाजपा मीडिया टीम की बैठक मे चुनाव रणनीति पर हुई चर्चा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिये जरूरी निर... कोयला खदानों को देख विकास की एक और तस्वीर से रूबरू हुआ उत्तराखंड का मीडिया दल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्पः डॉ धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Wednesday, September 16, 2026
Homeउत्तराखण्डगैरसैंण में शीघ्र खुलेगा केन्द्रीय विद्यालय

गैरसैंण में शीघ्र खुलेगा केन्द्रीय विद्यालय

देहरादून। सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नई दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके साथ गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान डा. रावत एवं सांसद बलूनी ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में केन्द्रीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव रखा। दोनों नेताओं ने गैरसैण में केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुये बताया कि राज्य सरकार द्वारा गैरसैंण में प्रशासनिक कार्यकलापों का विस्तार कर रही है साथ ही आधारभूत संरचनाओं को भी सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने बताय कि गैरसैंण व आस-पास के गांवों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिये राज्य सरकार प्रयासरत है, लेकिन केन्द्रीय शिक्षण संस्थान की स्थापना से ग्रीष्मकालीन राजधानी व आस-पास के छात्रों को राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान में पढ़ने का मौका मिल सकेगा। साथ ही इससे क्षेत्र में पलायन की समस्या को भी काफी हद तक रोका जा सकेगा। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने गैरसैंण में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना पर अपनी सहमति प्रदान की।
मुलाकात के दौरान डॉ. रावत ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के साथ राज्य की शैक्षणिक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की और उन्हें भविष्य की योजनाओं से भी अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने राज्य में नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत एससीईआरटी द्वारा तैयार राज्य पाठ्यचार्या, सकल नामाकंन अनुपात (जीईआर), पीजीआई रैंकिंग सुधार को लेकर किये जा रहे प्रयासों, पीएमश्री विद्यालयों की प्रगति तथा विद्या समीक्षा केन्द्र के संचालन के संबंध में जानकारी साझा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने एनआईटी श्रीनगर में स्थाई निदेशक की नियुक्ति एवं निर्माण कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की। डॉ. रावत ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल (केन्द्रीय) विश्वविद्यालय के आगामी दीक्षांत समारोह में पधारने हेतु आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments