Latest news
उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने भरे गणना फार्म सेतु आयोग के सीईओ ने राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन से संबंधित विषयों पर की चर्चा समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर नगर आयुक्त ने कसी नकेल विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में सबका सहयोग जरूरीः मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्पः सीएम मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीएम धामी को सौंपा गणना फॉर्म सीएम ने जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग किया नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Tuesday, June 9, 2026
Homeउत्तराखण्डआंखों की देखभाल के प्रति सजग रहें, लापरवाही हो सकती है घातकः...

आंखों की देखभाल के प्रति सजग रहें, लापरवाही हो सकती है घातकः नेगी

विकासनगर। ग्राम जमनीपुर स्थित संबंधी बाय रामशरण धरोहर फार्म्स में ग्राम पंचायत प्रधान हिमांशु गौड़ एवं उनके सहयोगियों द्वारा निवोरा आई इंस्टीट्यूट, देहरादून के सौजन्य से निशुल्क नेत्र जांच शिविर तथा आधार व आयुष्मान कार्ड अपडेटेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर नेगी ने कहा कि मानव शरीर के सभी अंग महत्वपूर्ण हैं, लेकिन आंखें अत्यंत नाजुक और बहुमूल्य होती हैं। आंखों की देखभाल में की गई लापरवाही भविष्य में गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है, इसलिए समय-समय पर नेत्र परीक्षण कराना आवश्यक है।
शिविर में निवोरा आई इंस्टीट्यूट के जी.एम. प्रवीण वर्मा व चिकित्सकों डॉ. अनंत त्रिपाठी, कोऑर्डिनेटर सहित अन्य विशेषज्ञों द्वारा ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई तथा आवश्यक परामर्श दिया गया। साथ ही आधार व आयुष्मान कार्ड से संबंधित अपडेटेशन कार्य भी किया गया। कार्यक्रम में फार्म हाउस के संस्थापक सुधीर गौड़ ने भी अपने विचार रखे।कार्यक्रम का संचालन गीता गौड़ ने किया। शिविर में हाजी असद, प्रवीण शर्मा पिन्नी, आयुष गौड़, अनिल मिश्रा, रमेश कश्यप, संजय शर्मा, राजकुमार गौड़, पृथ्वीराज डोगरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments