Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तरांचल प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से की भेंट

उत्तरांचल प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से की भेंट

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष्य अजय राणा ने प्रेस क्लब की नवनियुक्त कार्यकारिणी संग जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान नवनियुक्त कार्यकारिणी ने जिले में पत्रकारों के हितों के संरक्षण, उनकी सुरक्षा एवं कार्यस्थितियों को सुदृढ़ करने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
कार्यकारिणी ने जिलाधिकारी के समक्ष यह मांग प्रमुखता से रखी कि पत्रकारिता के नाम पर गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों/समूहों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि पत्रकारिता की गरिमा बनी रहे और वास्तविक पत्रकारों की साख प्रभावित न हो। साथ ही, पत्रकारों को उनके कर्तव्यों के निर्वहन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं की ओर भी ध्यान आकर्षित किया गया।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया कि पत्रकारों के हितों के संरक्षण हेतु प्रशासन द्वारा प्रभावी और व्यावहारिक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, जिम्मेदार और तथ्यपरक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। साथ ही, उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं शासन-प्रशासन द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार में मीडिया से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा भविष्य में प्रशासन और प्रेस क्लब के बीच समन्वय एवं सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की गई।इस अवसर पर उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सोबन सिंह गुसाईं, महामंत्री योगेश सेमवाल, संयुक्त मंत्री शिवेश शर्मा, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, संप्रेक्षक विजय जोशी सहित वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन लखेड़ा, जयप्रकाश जोशी, द्वारिका थपलियाल,सुलोचना पयाल एवं रश्मि खत्री उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments