Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डराजीकीय मेडिकल कालेजों को मिले 64 फार्मासिस्ट

राजीकीय मेडिकल कालेजों को मिले 64 फार्मासिस्ट

देहरादून। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न मेडिकल कालेजों में फार्मासिस्ट (भेषज) के रिक्त 73 पदों का अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित कर कुल 64 योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया है। जबकि 8 पदों पर चयन परिणाम हाईकोर्ट के आदेश पर रोक दिया गया है। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा मेडिकल कालेजों व सम्बद्ध चिकित्सालयों में फार्मासिस्ट (भेषज) के रिक्त पदों को भरने का निर्णय लिया गया था। जिसके क्रम में विभाग द्वारा राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को फार्मासिस्ट के रिक्त 73 पदों को भरने का अधियाचन भेजा। चयन बोर्ड ने उक्त अधियाचन के क्रम में फार्मासिस्ट के पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरने के लिये 19 अक्टूबर 2024 को भर्ती विज्ञापन जारी किया। बोर्ड को प्राप्त अभ्यर्थियों के आवेदनों का चरणवार अभिलेख सत्यापन किया गया। इसके उपरांत चयन बोर्ड ने वर्षवार मैरिट के आधार पर 73 रिक्त पदों के सापेक्ष 64 योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। जबकि 8 पदों का परिणाम हाईकोर्ट में दायर रिट याचिका के चलते रोक दिया है। इसके अलावा अनुसूचित जाति श्रेणी के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी या उनके आश्रितों के विज्ञापित एक पर पात्र अभ्यर्थी न मिलने पर इसे अग्रेनित कर दिया गया है। डॉ रावत ने बताया कि चयनित फार्मासिस्ट को प्रदेशभर के राजकीय मेडिकल कालेजों में शीघ्र तैनाती दी जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।
विभागीय मंत्री डॉ रावत ने नव चयनित फार्मासिस्ट को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि फार्मासिस्ट की तैनाती से मेडिकल कालेजों में दवा प्रबंधन एवं वितरण में पारदर्शिता आयेगी साथ ही मरीजों को चिकित्सालय में दवाएं सुलभता से मिल सकेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments